एक्सप्लोरर

BPSC Success Story: प्रियांगी मेहता पहले प्रयास में कैसे बनीं 68वीं बीपीएससी की टॉपर? दिया सफलता का गुरुमंत्र

68th BPSC Final Result Priyangi Mehta Topper: 68वीं बीपीएससी के फाइनल रिजल्ट में 322 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं. प्रियांगी मेहता को पहला स्थान मिला है.

पटना: बीपीएससी 68वीं का फाइनल रिजल्ट सोमवार (15 जनवरी) की शाम जारी कर दिया गया. 322 अभ्यर्थियों को सफलता हाथ लगी है. टॉप 10 में छह महिला अभ्यर्थियों के नाम हैं. पटना की प्रियांगी मेहता (Priyangi Mehta) को पहला स्थान मिला है. वह रिवेन्यू ऑफिसर बनी हैं. सबसे बड़ी बात है कि प्रियांगी ने पहले प्रयास में ही यह मुकाम हासिल किया है. पटना की रहने वाली टॉपर प्रियांग मेहता (Topper Priyangi Mehta) ने सफलता के राज को शेयर कर दिया है. रिजल्ट जारी होने के बाद जैसे ही इसके बारे में पता चला तो परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई. प्रियांगी ने सफलता के बारे में बताए हैं कि कैसे यह सब कुछ संभव हो सका है.

यूपीएससी का भी होने वाला है इंटरव्यू

प्रियांगी मेहता ने कहा कि उन्हें यह सफलता पहले प्रयास में मिला है. उन्होंने कहा कि यूपीएससी का भी उनका इंटरव्यू होने वाला है. अभी तारीख नहीं आई है. हो सकता है मार्च में यह हो जाए. प्रियांगी कहती हैं कि उन्होंने कहीं से तैयारी नहीं की है. खुद ही पटना में रहकर बीपीएससी और यूपीएससी की तैयारी कर रही हैं.

इस सवाल पर कि इंटरनेट पर कई वीडियोज हैं तो आज के समय में क्या वहां से भी मदद मिली? इस पर प्रियांगी ने कहा कि मैं टेक्स्ट बुक पसंद करती हूं. जब आप मेंस देते हैं तो जब तक आपने पढ़ा नहीं है तो फिर लिखने में दिक्कत होगी. इसलिए मैंने कोई वीडियो आदि नहीं देखा है.

स्कूलिंग और कॉलेज कहां से हुई?

स्कूलिंग और कॉलेज के बारे में प्रियांगी ने कहा कि उन्होंने दसवीं तक सत्यम इंटरनेशनल स्कूल पटना से पढ़ाई की. प्लस टू अरविंद महिला कॉलेज पटना से किया. इसके बाद उन्होंने 2022 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस में ऑनर्स किया.

प्रियांगी ने वैसे अभ्यर्थियों को भी हौसला दिया जिनका रिजल्ट नहीं आ सका है. उन्होंने कहा कि किसी को पता नहीं होता है कि कौन टॉप करेगा या कौन लिस्ट में नहीं आएगा. जो लिस्ट में नहीं आए हैं उनको यही कहना चाहूंगी कि आप मेहनत करते रहें. क्योंकि कोशिश बेकार नहीं जाती. मैंने भी परिश्रम किया है इसलिए पता है. एक दिन फल मिलेगा.

सिलेबस को लेकर प्रियांगी मेहता ने कहा कि पिछले दो साल को देखें तो बीपीएससी के सिलेबस में काफी बदलाव आया है. वैसे मुझे नहीं लगता है कि बीपीएससी और यूपीएससी में बहुत ज्यादा फर्क है. बिहार के लिए थोड़ा सा अलग से पढ़ना पड़ा जैसे बिहार का इकोनॉमिक सर्वे है. इन सबको पढ़ने में एक से दो महीना लगा था. बता दें कि प्रियांगी तीन बहन हैं. एक बहन अदिति मेहता बीकॉम और दूसरी बहन आस्था मेहता नीट की तैयारी कर रही है.

यह भी पढ़ें- 68th BPSC Results: 68वीं बीपीएससी का फाइनल रिजल्ट जारी, प्रियांगी मेहता टॉपर, एक क्लिक में देखें टॉप 10 की लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget