एक्सप्लोरर

Success Story: कोचिंग नहीं... सिर्फ सेल्फ स्टडी, जानें भागलपुर की मीमांसा को 68वीं BPSC में कैसे मिला 10वां स्थान

68th BPSC Results: 68वीं बीपीएससी परीक्षा में 10वां स्थान लाकर मीमांसा सहायक आयकर आयुक्त बन गई हैं. पिता मिथिलेश कुमार यादव कोऑपरेटिव विभाग में काम करते हैं.

भागलपुर68वीं बीपीएससी परीक्षा के फाइनल रिजल्ट में एक बार फिर महिला अभ्यर्थियों का जलवा दिख रहा है. टॉप 10 लिस्ट को देखें तो इनमें छह महिला अभ्यर्थी ही हैं. सोमवार (15 जनवरी) की शाम रिजल्ट प्रकाशित हुआ. कुल 322 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है. टॉपर की लिस्ट में भागलपुर की रहने वाली मीमांसा को 10वां स्थान मिला है. रिजल्ट के बाद परिवार में खुशी की लहर है.

सहायक आयकर आयुक्त बनीं मीमांसा

मीमांसा भागलपुर शहर के जीरो माइल चाणक्य विहार कॉलोनी में रहती हैं. 68वीं बीपीएससी परीक्षा में 10वां स्थान लाकर सहायक आयकर आयुक्त बन गई हैं. मीमांसा के पिता मिथिलेश कुमार यादव कोऑपरेटिव विभाग में काम करते हैं. वहीं उनकी मां कंचन देवी गृहिणी हैं. बेटी की सफलता के बाद दोनों को खुशी का ठिकाना नहीं है.

12 घंटे तक करती थीं सेल्फ स्टडी

मीमांसा ने इस सफलता के पीछे का राज बताया है. मीमांसा बताती हैं कि उन्होंने बिना कोचिंग के ही यह सफलता पाई है. कहीं किसी कोचिंग से पढ़ाई नहीं की बल्कि उन्होंने सेल्फ स्टडी पर फोकस किया. मीमांसा ने कहा कि वह हर दिन करीब 12 घंटे की सेल्फ स्टडी करती थीं. इसके बाद आज यह रिजल्ट मिला है.

दूसरे प्रयास में मिली मीमांसा को सफलता

मीमांसा घर की बड़ी बेटी हैं. उनके पिता ने कहा कि आज मेरी बेटी ने मेरा नाम हर जगह ऊंचा कर दिया है. बताया कि मीमांसा का यह दूसरा प्रयास है जिसमें उसने सफलता पाई है. 2022 में उसने पहला प्रयास किया था. उस समय उसे निराशा हाथ लगी थी. इसके बाद वह घर लौट कर फिर से तैयारी करने लगी.

दिल्ली में भी मीमांसा ने की पढ़ाई

मीमांसा की प्रारंभिक शिक्षा भागलपुर में ही हुई है. इंटरमीडिएट भी यहीं से किया है. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से स्नातक और स्नातकोत्तर किया. राजनीति शास्त्र में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है. सोमवार की देर शाम 68वीं बीपीएससी का रिजल्ट जारी होते ही मीमांसा को बधाई देने वालों का तांता लग गया है.

यह भी पढ़ें- BPSC Success Story: प्रियांगी मेहता पहले प्रयास में कैसे बनीं 68वीं बीपीएससी की टॉपर? दिया सफलता का गुरुमंत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Patna News: पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
Munger News: दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget