एक्सप्लोरर

बिहार के बेगूसराय में शादी से लौटते समय हादसा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत, 5 की हालत नाजुक

Begusarai Road Accident News: बेगूसराय के एसडीपीओ सुबोध कुमार के मुताबिक कुछ लोग शादी में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे. रास्ते में गाड़ी चालक की लापरवाही के कारण गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई. 

Begusarai Accident News Today: बिहार के बेगूसराय में रविवार तड़के एक शादी समारोह से लौटते समय एक स्कॉर्पियो गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई. इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

बेगूसराय के एसडीपीओ सुबोध कुमार ने हादसे को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पहाड़चक निवासी चंदन महतो के बेटे अभिषेक कुमार की शादी थी. जिसकी बारात साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के न्यू जाफर नगर गई थी. बारात वापस आने के क्रम में हादसा हुआ है.

एसडीपीओ के अनुसार, अभिषेक की बारात में पहाड़चक के रहने वाले अंकित कुमार, अभिषेक, सौरभ, कृष्ण कुमार, अंशु कुमार, गोलू कुमार, सुजीत कुमार, निरंजन कुमार और सत्यम कुमार भी गए थे. शादी समारोह में शामिल होकर वे स्कॉर्पियो गाड़ी से अपने घर लौट रहे थे. रास्ते में स्कॉर्पियो चालक की लापरवाही और स्पीड़ तेज होने की वजह से गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई. 

हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत
सुबोध कुमार ने बताया कि गाड़ी के डिवाइडर से टकराने की वजह से 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं पांच अन्य लोग घायल हो गए. मरने वालों में मनोज कुमार सिन्हा के दो बेटे अंकित कुमार, अभिषेक कुमार, रुदल पासवान का बेटा सौरभ कुमार और जगदीश पंडित का बेटा कृष्ण कुमार शामिल है. अंकित और अभिषेक दोनों सगे भाई थे. वहीं हादसे में सत्यम कुमार, निरंजन कुमार, अंशु कुमार, गोलू कुमार, सुजीत कुमार घायल हुए हैं. 

ड्राइवर को नींद आने से हुआ होगा हादसा
SDPO सुबोध कुमार ने बताया कि एक घायलों में से एक युवक ने पूछताछ के दौरान बताया कि वे रात 2 बजे बारात से वापस घर के लिए निकले थे. ड्राइवर को नींद आ गई होगी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई. यह दुर्घटना सुबह 3 बजकर 50 मिनट की करीब की बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें:पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की दावत-ए-इफ्तार, मुसलमानों के साथ मंदिर, गुरुद्वारा और चर्च के धर्मगुरु भी हुए शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के DGP विनय कुमार हटेंगे, सम्राट सरकार ने लिया बड़ा फैसला
बिहार के DGP विनय कुमार हटेंगे, सम्राट सरकार ने लिया बड़ा फैसला
रोहतास: 'अहिरे के चलल बा, अहिरे के चली', स्मार्ट क्लास में डांस, अब एक्शन
रोहतास: 'अहिरे के चलल बा, अहिरे के चली', स्मार्ट क्लास में डांस, अब एक्शन
पटना: CMO अधिकारी के खिलाफ FIR, जमुई पीड़िता की तस्वीर शेयर करने का आरोप
पटना: CMO अधिकारी के खिलाफ FIR, जमुई पीड़िता की तस्वीर शेयर करने का आरोप
बिहार में बिगड़ा मौसम! सुपौल में कोसी का जलस्तर बढ़ा, 37 गेट खोले गए
बिहार में बिगड़ा मौसम! सुपौल में कोसी का जलस्तर बढ़ा, 37 गेट खोले गए

वीडियोज

पिता की अय्याशी पर मौत का खेल
Ram Mandir Donation Scam | Breaking: 'चढ़ावा चोरी' पर चार्जशीट! | Nripendra Mishra | Champat Rai
Chitra Tripathi | Samastipur-Jamui Case: बिहार पुलिस...मनचलों के साथ या खिलाफ? | Bihar News | ABP
पहचान उजागर करने के मामले में CM Samrat पर होगी कार्रवाई?
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा विपक्ष लेकर रहेगा? | Breaking | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिनपिंग- ट्रंप के बीच रिश्ते से जलन नहीं..', रूस के राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान
'जिनपिंग- ट्रंप के बीच रिश्ते से जलन नहीं..', रूस के राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान
8 बार के MLA सपा नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, CM योगी ने जताया शोक
8 बार के MLA सपा नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, CM योगी ने जताया शोक
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल PM बलेन शाह ने यूएनजीए में दी स्पीच? जानें वजह
सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल PM बलेन शाह ने यूएनजीए में दी स्पीच? जानें वजह
ममता कुलकर्णी ने उतारा भगवा चोला? 'करण अर्जुन' के गाने पर जमकर थिरकीं
ममता कुलकर्णी ने उतारा भगवा चोला? 'करण अर्जुन' के गाने पर जमकर थिरकीं
'आतंकवादी देश मुझसे पूछ रहा सवाल', पाकिस्तानी पत्रकार को जयशंकर ने दिखाया आईना
'आतंकवादी देश मुझसे पूछ रहा सवाल', पाकिस्तानी पत्रकार को जयशंकर ने दिखाया आईना
EC विवादः कांग्रेस का CEC ज्ञानेश कुमार पर हमला, कहा- ‘अप्रूवर बन जाइए, नहीं तो...’
EC विवादः कांग्रेस का CEC ज्ञानेश कुमार पर हमला, कहा- ‘अप्रूवर बन जाइए, नहीं तो...’
UP में अब अंग्रेजी नहीं हिन्दी में लिखे जाएंगे दवाइयों के नाम! डॉक्टर्स को निर्देश
UP में अब अंग्रेजी नहीं हिन्दी में लिखे जाएंगे दवाइयों के नाम! डॉक्टर्स को निर्देश
Embed widget