एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव को जनता का आशीर्वाद, कन्हैया कुमार को बिहार की उम्मीद बताने पर RJD का पलटवार

कांग्रेस नेता राजेश राठौर ने कहा कि कन्हैया बिहार के हैं. पहले भी  बिहार आए हैं. आगे भी आते हैं. काम करते हैं तो स्वागत किया जाएगा. हर पार्टी चाहती है कि उसका संगठन मजबूत हो.

Kanhaiya Kumar Poster: बिहार की उम्मीद बताते हुए कन्हैया कुमार का पटना में पोस्टर लगा है. NSUI नेता चुन्नू सिंह ने ये पोस्टर लगाया है. पोस्टर में राहुल गांधी, कन्हैया कुमार, प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और बिहार के नेताओं की तस्वीर है. चुनावी साल है. इसे लेकर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार बिहार में सक्रिय हो सकते हैं

कन्हैया कुमार को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी 

कन्हैया विधानसभा को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. वो इस महीने की 16 तारीख से बिहार में यात्रा निकालने की तैयारी में भी हैं. यात्रा के फाइनल अप्रूवल को लेकर 12 मार्च को राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात कर सकते हैं. 12 मार्च को ही दिल्ली में बिहार कांग्रेस नेताओं की आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे के साथ बैठक है.

वहीं कन्हैया के बिहार में सक्रिय होने से महागठबंधन में खटास आ सकती है, क्योंकि आरजेडी कन्हैया को पंसद नहीं करती सवाल उठ रहा है कि क्या तेजस्वी के रहते कन्हैया को बिहार में एक्टिव कर चुनाव से पहले कांग्रेस आरजेडी की नाराजगी मोल लेगी?

बिहार पर कांग्रेस की विशेष नजर है. अब तक दो बार इसी साल राहुल गांधी भी बिहार आ चुके हैं. बिहार कांग्रेस के प्रभारी भी युवा नेता कृष्णा अल्लावरु को बनाया गया है. आए दिन कांग्रेस के कुछ विधायकों की ओर से बयानबाजी हो रही है कि सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा. तेजस्वी मुख्यमंत्री चेहरा नहीं हैं. चुनाव बाद जिस पार्टी के ज्यादा विधायक होंगे उस पार्टी का मुख्यमंत्री होगा.

इसी बीच बिहार की उम्मीद बताते हुए कन्हैया के पोस्टर लगाए गए हैं, जिस पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. कन्हैया के पोस्टर पर बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौर ने कहा कि कन्हैया बिहार के हैं. पहले भी  बिहार आए हैं. आगे भी आते हैं. काम करते हैं तो स्वागत किया जाएगा. हर पार्टी चाहती है कि उसका संगठन मजबूत हो. चुनाव तो हम लोग महागठबंधन में ही लड़ेंगे. अब RJD को कन्हैया पसंद हैं या नहीं इस पर हम कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं. अगर कांग्रेस मजबूत होगी तो चुनाव में सहयोगी दलों को भी मदद करेगी. कई कांग्रेसी नेताओं का चुनावी साल में बिहार आना हो रहा है.

आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने क्या कहा?

वहीं इस पर आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा है कि कौन क्या पोस्टर लगा रहा है, इससे मतलब नहीं. बिहार की उम्मीद और आशा तेजस्वी यादव हैं. बिहार की जनता ने ठाना है तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाना है. तेजस्वी यादव को जनता का आशीर्वाद प्राप्त है. कोई भी किसी का पोस्टर लगाकर उम्मीद बता सकता है. इसमें हर्ज क्या है? लोकतंत्र है. वैसे तेजस्वी ने जनता के लिए काम करके दिखाया है. जनता की आशा तेजस्वी को मिलने जा रही है. 

ये भी पढ़ेंः 'अब सीधे चुनाव होगा', सीएम नीतीश को साथ लेने के सवाल पर भड़के तेजस्वी यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget