एक्सप्लोरर

कटिहार जा रही अवध असम एक्सप्रेस कर्मचारियों की ट्रॉली से टकराई, 1 की मौत

घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई. करीब 45 मिनट तक अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेक पर खड़ी रही. स्थानीय रेलवे अधिकारी और कटिहार से दुर्घटना राहत चिकित्सा यान घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है.

Sonepur Railway Division: बिहार के सो रेल मंडल के काढ़ागोला रोड और सेमापुर रेलवे स्टेशन के बीच शुक्रवार को रेल हादसा हो गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार अवध असम एक्सप्रेस और रेलवे कर्मचारियों की ट्रॉली के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई है. इस हादसे में एक रेलवे कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. 

असम एक्सप्रेस बरौनी से कटिहार की ओर जा रही थी

घटना शुक्रवार की लगभग 1 बजे की बताई जा रही है, जब 15910 अवध असम एक्सप्रेस बरौनी से कटिहार की ओर जा रही थी. उसी वक्त सेमापुर की ओर से काढ़ागोला रोड स्टेशन की तरफ आ रही रेलवे कर्मियों की ट्रॉली उसी ट्रैक पर जा रही थी. तेज रफ्तार ट्रेन और ट्रॉली के बीच आमने-सामने टक्कर हुई.

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रॉली ट्रेन में फंस कर कुछ दूर तक घसीटाते चली गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. टक्कर के कराण ट्रॉली के परखच्चे उड़ गए और वहां मौजूद कर्मचारियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. इस हादसे में घायल तीन रेलकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.  

 45 मिनट तक ट्रेक पर खड़ी रही अवध असम एक्सप्रेस

घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई. करीब 45 मिनट तक अवध असम एक्सप्रेस ट्रेक पर खड़ी रही. स्थानीय रेलवे अधिकारी और कटिहार से दुर्घटना राहत चिकित्सा यान घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है. अब यह सवाल उठ रहा है कि बिना कोऑर्डिनेशन के कैसे ट्रॉली उसी ट्रैक पर चली गई, जिस पर तेज रफ्तार से अवध असम एक्सप्रेस आ रही थी. बता दें कि लापरवाही के कारण ट्रेन हादसे हाल के दिनों में ज्यादा बढ़े हैं. जांच के बाद कार्रवाई भी होती है, लेकिन लापरवाही के कारण हादसों में कमी नहीं आई है. 

ये भी पढ़ें: जहानाबाद पुलिस कस्टडी से अपराधी फरार, एसपी का सख्त एक्शन, SI और सिपाही को कर दिया सस्पेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखीसराय: 8 मौतें, PM मोदी से नीतीश तक दुखी, कैसे हुआ हादसा? | बड़ी बातें
लखीसराय: 8 मौतें, PM मोदी से नीतीश तक दुखी, कैसे हुआ हादसा? | बड़ी बातें
Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश
हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश
शपथ के बाद प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, 'जिस सदन में…'
शपथ के बाद प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, 'जिस सदन में…'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget