एक्सप्लोरर

Arrah News: आरा में SP ने 4 थानेदारों को हटाया, नए SHO की पोस्टिंग भी हुई, किस मामले में हुआ एक्शन?

Arrah News: पीरो एसडीपीओ राहुल सिंह के प्रतिवेदन पर यह कार्रवाई की गई है. शोकॉज किया गया था लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं देने पर इन सभी को लाइन क्लोज किया गया है.

Arrah SP Took Action on 4 SHO: आरा में क्राइम मीटिंग के दौरान जिले के एसपी ने चार थानेदारों को हटा दिया है. यह कार्रवाई अवैध बालू के खेल में लापरवाही और कांड के पर्दाफाश में शिथिलता बरते जाने को लेकर की गई है. लगातार मिल रही शिकायतों और एसडीपीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी प्रमोद कुमार यादव ने रविवार (07 जुलाई) को चारों थानाध्यक्षों को लाइन क्लोज किया है. इनकी जगह पर नए थानेदारों की तैनाती कर दी गई है. इसमें तीन इंस्पेक्टर रैंक एवं एक दारोगा रैंक के अफसर हैं.

जिन पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है उनमें सिकरहटा थानाध्यक्ष रौशन कुमार, इमादपुर थानाध्यक्ष सुशांत कुमार, अजीमाबाद थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार और चांदी थानाध्यक्ष अनिल कुमार शामिल हैं. अब सदर सर्किल इंस्पेक्टर राकेश कुमार रौशन को चांदी थाना, यातायात थानाध्यक्ष नसीम खां को अजीमाबाद थाना, पुलिस केंद्र में पदस्थापन की प्रतीक्षा में बैठे इंस्पेक्टर सुनीत कुमार सिंह को इमादपुर और जगदीशपुर सर्किल इंस्पेक्टर राजीव रंजन को सिकरहट्टा का थानाध्यक्ष बनाया गया है. इसमें इंस्पेक्टर राकेश कुमार रौशन चुनाव के समय कैमूर जिले से बदलकर भोजपुर आए थे. जिले में बतौर थानाध्यक्ष इनकी पहली पोस्टिंग है.

इसी तरह इंस्पेक्टर सुनीत कुमार सिंह पहले कैमूर और बक्सर जिले में कार्यरत थे. चुनाव के समय ट्रांसफर होकर भोजपुर जिले में आने के बाद पुलिस केंद्र में थे. इंस्पेक्टर राजीव रंजन पूर्व में रोहतास जिले में थे. चुनाव के समय यहां आने के बाद उन्हें जगदीशपुर सर्किल की जिम्मेदारी मिली थी. शाहाबाद डीआईजी नवीन चंद्र झा के अनुमोदन के बाद नया पदस्थापन किया गया है.

पीरो एसडीपीओ के प्रतिवेदन पर हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार पीरो एसडीपीओ राहुल सिंह के प्रतिवेदन पर यह कार्रवाई की गई है. सिकरहटा थानाध्यक्ष से हटाए गए दारोगा रौशन कुमार पर अपराध पर नियंत्रण नहीं करने एवं सीएसपी संचालक से नकदी लूटे जाने के प्रयास में गोली मारे जाने की घटना का उद्भेदन करने में शिथिलता बरते जाने पर कार्रवाई की गाज गिरी है.

इसी तरह, इमादपुर थानाध्यक्ष से हटाए गए दारोगा सुशांत कुमार पर अवैध बालू भंडारण रोकने में लापरवाही एवं फायरिंग के मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं किए जाने पर गाज गिरी है. इसके अलावा, अजीमाबाद थानाध्यक्ष से हटाए गए दारोगा ब्रजेश कुमार पर बालू परिवहन कर रहे वाहनों को पीछा कर दूसरे थाना की सीमा में जाने और पुलिस पर पथराव होने से विभाग की छवि धूमिल होने पर गाज गिरी है.

नहीं मिला था संतोषजनक जवाब: एसपी

भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि इन थानाध्यक्षों के खिलाफ कार्यों में लापरवाही की लगातार शिकायतें मिल रही थीं. कुछ गंभीर कांडों के खुलासे और अपराधियों की गिरफ्तारी में भी चारों थानाध्यक्ष विफल रहे हैं. इसे लेकर चारों से शोकॉज किया गया था. संतोषजनक जवाब नहीं देने पर चारों को लाइन क्लोज कर दिया गया.

यह भी पढ़ें- CM नीतीश कुमार ने खोज लिया अपना उत्तराधिकारी? JDU का दामन थामने जा रहा ये बड़ा अधिकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
Embed widget