एक्सप्लोरर

CM नीतीश कुमार ने खोज लिया अपना उत्तराधिकारी? JDU का दामन थामने जा रहा ये बड़ा अधिकारी

Bihar Politics: मनीष कुमार मूल रूप से नालंदा के रहने वाले हैं. उनका जन्म 1974 में नालंदा में हुआ है. नीतीश कुमार की जाति से आने के साथ-साथ उनके करीबी रिश्तेदार भी बताए जाते हैं.

Former IAS Manish Kumar Verma Going to Join JDU: क्या बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना उत्तराधिकारी चुन लिया है? सियासी गलियारे में इसकी चर्चा शुरू हो गई है. चर्चा के पीछे की वजह भी सामने आ गई है. पूर्व आईएएस अधिकारी मनीष कुमार वर्मा (Manish Kumar Verma) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड का दामन थामने जा रहे हैं. माना जा रहा है कि कल मंगलवार (09 जुलाई) को वह जेडीयू की सदस्यता ग्रहण करेंगे.

मनीष कुमार वर्मा 2014 में पटना के जिलाधिकारी रहे चुके हैं. इसके बाद उन्हें पूर्णिया का भी डीएम बनाया गया था. मनीष कुमार मूल रूप से नालंदा के रहने वाले हैं. उनका जन्म 1974 में नालंदा में हुआ है. नीतीश कुमार की जाति से आने के साथ-साथ उनके करीबी रिश्तेदार भी बताए जाते हैं.

...और पांच साल के लिए आ गए बिहार

वर्ष 2000 में वह ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी बने और सबसे पहले वह ओडिशा के कालाहांडी में सब कलेक्टर बनाए गए थे. इसके बाद वह गुनपुर, रायगढ़ में एसडीएम के पद पर रहे. मनीष कुमार वर्मा को नौकरी के पांच साल बाद पहली बार मलकानगिरी जिले का डीएम बनाया गया था. 2012 तक वह ओडिशा में कई जिलों के डीएम रहे, लेकिन 2012 के बाद ओडिशा को छोड़कर इंटर स्टेट डेपुटेशन में पांच साल के लिए बिहार आ गए.

वीआरएस लेकर मनीष कुमार वर्मा ने छोड़ दी नौकरी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार आते ही उन्हें कई बड़ी जिम्मेदारी भी दी थी. पटना और पूर्णिया के जिलाधिकारी के रूप में काम करने का मौका दिया. उनके ही कार्यकाल में पटना के गांधी मैदान में रावण वध के दौरान बड़ी घटना हुई थी. बिहार में पांच साल रहने के दौरान उन्हें मुख्यमंत्री के सचिव के रूप में भी काम करने का मौका दिया गया. 23 मार्च 2018 को पांच साल पूरा हुआ तो भारत सरकार की मंत्रिमंडलीय नियुक्ति समिति की ओर से पत्र जारी किया गया और इन्हें वापस ओडिशा भेजा जाने लगा तो मनीष कुमार वर्मा ने इनकार कर दिया. वीआरएस लेकर उन्होंने नौकरी छोड़ दी.

नौकरी छोड़ने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मनीष कुमार वर्मा पर काफी मेहरबान हो गए. 2018 में नौकरी छोड़ने के बाद ही उन्हें बिहार सरकार में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का सदस्य मनोनीत कर दिया गया. आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक पद ग्रहण करने की तिथि से पांच वर्ष तक अगले आदेश तक सदस्य बने रहने की बात कही गई थी.

मनीष वर्मा के लिए ही परामर्शी पद का हुआ था सृजन

सीएम नीतीश कुमार ने 2022 के फरवरी महीने में मनीष कुमार वर्मा को एक बड़ा तोहफा दिया था. दो फरवरी 2022 को कैबिनेट की बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री के लिए अतिरिक्त परामर्शी पद के सृजन के साथ इस पर मुहर लगी. उस वक्त चर्चा जोड़ों पर हो गई थी कि आखिर मुख्यमंत्री किसे अपने खास अधिकारी के रूप में रखेंगे. हालांकि यह तय हो गया था कि यह पद खासकर सृजन इसलिए किया गया है कि वह अपने करीबी आईएएस अधिकारी मनीष वर्मा को अपना परामर्शी बनाएंगे. मनीष कुमार वर्मा उस वक्त मुख्यमंत्री के परामर्शी बनाए गए थे.

2024 के लोकसभा चुनाव में मनीष कुमार वर्मा अनाधिकृत रूप से चुनाव प्रचार भी करते देखे गए थे. अब वह खुलकर जेडीयू को मजबूत करने में लगेंगे. अब यह चर्चा जोरों पर है कि क्या नीतीश कुमार मनीष कुमार वर्मा को अपना उत्तराधिकारी बनाएंगे?

यह भी पढ़ें- Tejashwi Yadav: 'डबल इंजन' पर RJD का हर तरफ से अटैक, अब क्या बोल गए तेजस्वी यादव?

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव: आ गया पहला रिजल्ट, तिरहुत शिक्षक सीट से नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते
बिहार MLC चुनाव: आ गया पहला रिजल्ट, तिरहुत शिक्षक सीट से नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
जन सुराज के डिजिटल हेड देवपालिक गुप्ता का शव मिला, ट्रेन से हुए थे लापता
जन सुराज के डिजिटल हेड देवपालिक गुप्ता का शव मिला, ट्रेन से हुए थे लापता
अनंत सिंह जाएंगे जेल? 30 अक्टूबर को सुनवाई, पीयूष प्रियदर्शी का बड़ा दावा
अनंत सिंह जाएंगे जेल? 30 अक्टूबर को सुनवाई, पीयूष प्रियदर्शी का बड़ा दावा

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget