एक्सप्लोरर

बिहार के दोनों निर्दलीय MLC की जाएगी सदस्यता? जन सुराज का बड़ा दावा

दोनों निर्दलीय एमएलसी के बीजेपी में जाने के बाद अब जन सुराज पार्टी ने कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कही है. पीके की पार्टी के साथ-साथ जेडीयू भी इस मामले पर सवाल उठाया है.

बिहार में दो निर्दलीय एमएलसी ने बीजेपी को अपना समर्थन दिया है जिसके बाद से एक नया सियासी विवाद शुरू हो गया है. प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज का कहना है कि दो निर्दलीय एमएलसी को बीजेपी में शामिल कराना गैर-संवैधानिक है. धनबल और सत्ता के दम पर जनादेश की चोरी हो रही है. इसके खिलाफ जन सुराज ने कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कही है. 

बीते रविवार (01 नवंबर, 2026) को जन सुराज की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरभ ने दावा किया कि इन दोनों एमएलसी (राहुल राज और वंशीधर बृजवासी) का पद भी जाएगा. एमएलसी चुनाव जीतने वाले निर्दलीय प्रत्याशी वंशीधर बृजवासी और राहुल राज के बीजेपी में शामिल होने पर जन सुराज का प्रतिनिधिमंडल आज (सोमवार) विधान परिषद के सभापति से मुलाकात करेगा.

'रिजल्ट के 72 घंटे भी नहीं बीते…'

कुमार सौरभ ने कहा कि 27 तारीख को बिहार में 4 शिक्षक, 4 स्नातक MLC चुनाव का परिणाम आया. 28 तारीख की शाम तक स्पष्ट हुआ कि बीजेपी को 2, निर्दलीय 2, आरजेडी 2, जेडीयू एक और जन सुराज को एक सीट आई है. रिजल्ट के 72 घंटे भी नहीं बीते कि सारण क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज और तिरहुत से निर्दलीय प्रत्याशी वंशीधर बृजवासी जीते, इन्हें बीजेपी ने अपनी सदस्यता दिलाई.

यह भी पढ़ें- बिहार: निर्दलीय MLC की BJP में वापसी से JDU नाराज! शीर्ष नेतृत्व से बड़ी मांग

…तो जाएगी सदस्यता?

जन सुराज के नेता ने विधान परिषद के नियमों का जिक्र किया और कहा कि चुनाव के बाद किसी भी समय कोई निर्दलीय प्रत्याशी किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ता है तो उनकी सदस्यता चली जाएगी. बिहार की जनता गवाह है कि शनिवार को बिहार के बीजेपी कार्यालय में किस प्रकार का माहौल था. इन दोनों प्रत्याशियों को सदस्यता दिलाई गई, पुष्प गुच्छ दिया गया. मीडिया में निर्दलीय प्रत्याशियों ने बयान देकर स्वीकारा है कि उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ली है.

अब देखने वाली बाती होगी इस पूरे मामले में कहां तक विवाद बढ़ता है. सबसे बड़ा सवाल है कि क्या दोनों विजेताओं की सदस्यता रद्द हो जाएगी? जेडीयू ने भी इस मामले में सवाल उठाया है.

यह भी पढ़ें- भोजपुर: मां ने करवा दी 14 साल के बेटे की हत्या! अवैध संबंध का विरोध कर रहा था बच्चा

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले CM सम्राट, सीतामढ़ी से अयोध्या तक चलेगी वंदे भारत?
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले CM सम्राट, सीतामढ़ी से अयोध्या तक चलेगी वंदे भारत?
बिहार का ये IAS तो गजब निकला! भीड़ ने कॉलर पकड़ा... हाथ जोड़ते रहे डीएम, VIDEO
बिहार का ये IAS तो गजब निकला! भीड़ ने कॉलर पकड़ा... हाथ जोड़ते रहे डीएम, VIDEO
MLC चुनाव में बीजेपी ने किया भितरघात? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का बड़ा बयान
MLC चुनाव में बीजेपी ने किया भितरघात? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का बड़ा बयान
क्राइम और अपराध में उलझ गए CM सम्राट! क्या बोले चिराग पासवान?
क्राइम और अपराध में उलझ गए CM सम्राट! क्या बोले चिराग पासवान?
Advertisement

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget