एक्सप्लोरर

पशुपति पारस की RLJP से निकाले जाने पर आकाश यादव की पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा

Akash Yadav: तेज प्रताप और अनुष्का के विवाद में आकाश यादव ने मीडिया के सामने खूब बयान दिए थे. इसके बाद अब उन पर पार्टी (रालोजपा) की ओर से एक्शन लिया गया है.

Akash Yadav Expelled from Party: तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) और अनुष्का यादव (Anushka Yadav) का मामला सामने आने के बाद पशुपति कुमार पारस (Pashupati Kumar Paras) की पार्टी (राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी) से आकाश यादव को निकाल दिया गया है. वे छात्र रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर थे. अब पार्टी से 6 साल के लिए निकाले जाने के बाद आकाश यादव ने प्रतिक्रिया दी है. 

बीते गुरुवार (29 मई, 2025) की देर रात उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "एक निष्कासन पत्र के माध्यम से हमारा हौसला टूटा नहीं मजबूत हुआ है. हमारे निष्कासन पत्र के साथ महागठबंधन में शामिल होने के लिए रालोजपा को ढेर सारी शुभकामनाएं और मंगलकामनाएं. चलता रहूंगा पथ पर, चलने में माहिर बन जाऊंगा, या तो मंजिल मिल जाएगी या अच्छा मुसाफिर बन जाऊंगा."

गुरुवार को पार्टी से निष्कासित किए गए थे आकाश यादव

बता दें कि आकाश यादव को बीते गुरुवार (29 मई, 2025) को ही पार्टी से निकाला गया था. दिन में पार्टी से निष्कासित किए जाने का पत्र सामने आया और फिर देर रात में आकाश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दे दी. पार्टी की ओर से जारी पत्र में लिखा गया था, "वर्तमान के राजनीतिक घटनाक्रम को देखते हुए राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस जी के निर्देशानुसार आपको पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष (छात्र प्रकोष्ठ) के पद से छह साल के लिए निष्कासित किया जाता है."

गौरतलब हो कि आकाश यादव अनुष्का यादव के बड़े भाई हैं. तेज प्रताप से जुड़ा विवाद सामने आने के बाद आकाश ने मीडिया के सामने आकर खुलकर बयान दिया था. इसके बाद अब पार्टी की ओर से यह एक्शन लिया गया है. इसके पहले आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी अपने बेटे तेज प्रताप को पार्टी से 6 साल के लिए निकाला था. अब पशुपति पारस ने अपनी पार्टी में एक्शन लिया है.

यह भी पढ़ें- तेज प्रताप यादव मामले में पशुपति पारस ने उठाया बड़ा कदम, अनुष्का के भाई आकाश यादव को RLJP से निकाला

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये
Rohini Acharya: रोहिणी आचार्य को सुबह-सुबह क्या हुआ? 'मेरे लिए जो…'
रोहिणी आचार्य को सुबह-सुबह क्या हुआ? बोलीं- 'मेरे लिए जो…'
बेगूसराय में शिक्षा अधिकारी के घर रेड, करोड़ों का कैश-गहने बरामद
बेगूसराय में शिक्षा अधिकारी के घर रेड, करोड़ों का कैश-गहने बरामद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget