एक्सप्लोरर

तेज प्रताप यादव मामले में पशुपति पारस ने उठाया बड़ा कदम, अनुष्का के भाई आकाश यादव को RLJP से निकाला

Tej Pratap-Anushka Yadav Case: तेज प्रताप यादव का मुद्दा अभी तक छाया हुआ है. लालू यादव की कार्रवाई के बाद आकाश यादव बयानबाजी कर रहे थे. अब अनुष्का यादव के भाई आकाश पर RLJP ने एक्शन लिया है.

Tej Pratap Yadav-Anushka Yadav Case: तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव का मामला सामने आने के बाद राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने बड़ा कदम उठाया है. अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस  (Pashupati Kumar Paras) ने यह फैसला लिया. आकाश लगातार अपनी बहन अनुष्का यादव और तेज प्रताप के समर्थन में बयानबाजी कर रहे थे.

मीडिया में बयान सामने आने के बाद पार्टी ने बड़ा कदम उठाया है. दरअसल, हाल ही में तेज प्रताप यादव ने फेसबुक पोस्ट के जरिए नए रिलेशनशिप में होने का दावा किया था. उन्होंने अनुष्का यादव की फोटो भी शेयर की थी. दोनों की तस्वीर सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया. विवाद बढ़ने के बाद तेज प्रताप यादव ने सफाई भी देने का प्रयास किया. उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर परिवार को बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया.

तेज प्रताप के समर्थन में बोलना पड़ा भारी

तेज प्रताप की सफाई के बाद भी विवाद थमा नहीं. लालू यादव ने कार्रवाई करते हुए बड़े बेटे को राजद और परिवार से बेदखली का ऐलान कर दिया. राजद की कार्रवाई के बाद भी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीते मंगलवार (27 मई, 2025) को अनुष्का के भाई आकाश यादव ने मीडिया से खुलकर बातचीत की. उन्होंने तेज प्रताप पर लालू यादव की कार्रवाई का कड़ा विरोध किया. उन्होंने तेज प्रताप के साथ प्रेम भाव की वकालत की.

आकाश यादव के मुताबिक तेज प्रताप पर राजनीतिक भाव से कार्रवाई नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि तेज प्रताप अगर बिहार में निकल गए तो तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने का सपना भूल जाएंगे. आकाश यादव के बयान का राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने संज्ञान लिया. पशुपति पारस ने तेज प्रताप के समर्थन में बोलने पर आकाश यादव पर कड़ा एक्शन लिया. उन्होंने बताया कि आकाश यादव को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित करने का फैसला लिया गया है.

ये भी पढ़ें- PM मोदी के दौरे पर बिहार की सियासत तेज, राजद ने CM नीतीश कुमार के लिए कर दी भविष्यवाणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नौकरी के लिए भटक रहा कंचनजंगा पर तिरंगा फहराने वाला दिव्यांग, मिल चुका है राष्ट्रपति सम्मान
नौकरी के लिए भटक रहा कंचनजंगा पर तिरंगा फहराने वाला दिव्यांग, मिल चुका है राष्ट्रपति सम्मान
Patna News: बीच सड़क अपराधियों का तांडव, युवक को 4 गोलियां मारीं; CCTV में कैद वारदात
बीच सड़क अपराधियों का तांडव, युवक को 4 गोलियां मारीं; CCTV में कैद वारदात
ड्रग्स तस्करी में मुखिया को 10 साल की सजा, बर्खास्त सिपाही के घर से मिला था 131 किलो गांजा
ड्रग्स तस्करी में मुखिया को 10 साल की सजा, बर्खास्त सिपाही के घर से मिला था 131 किलो गांजा
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget