एक्सप्लोरर

लालू यादव से मिलने गईं RJD विधायक को क्वॉरंटीन किए जाने के बाद गरमाई सियासत

हम प्रवक्ता दानिश रिजवान ने इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुसहर, भुइंयां समझकर लालू यादव के इशारे पर समता देवी को क्वारंटाइन किया गया है.

पटना: गया के बाराचट्टी की आरजेडी विधायक समता देवी को झारखंड प्रसाशन की ओर से कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत हटिया गेस्ट हाउस में 14 दिनों के लिए क्वॉरंटीन कर दिया गया है. आरजेडी विधायक समता देवी पार्टी सुप्रीमो लालू यादव से मिलने रांची पहुंची थीं. रांची के एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अखिलेश सिन्हा के अनुसार समता देवी बिना परमिशन लिए रांची पहुंची थीं. ऐसे में उन्हें कोविड प्रोटोकॉल के तहत 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन किया गया है.

तेज प्रताप यादव को क्यूं नहीं किया क्वारंटाइन

आरजेडी विधायिका समता देवी को क्वारंटाइन किए जाने को लेकर सूबे में सियासत शुरू हो गई है. इस संबंध में बिहार सरकार के मंत्री नीरज सिंह ने कहा, "झारखंड की सरकार में शामिल राष्ट्रीय जनता दल ने राजनीति में 9 सामंत का चेहरा दिखाया. स्वभाविक रूप से कोविड-19 के दौर की जो नीति थी उसके तहत कोई भी व्यक्ति अगर झारखंड जाएगा तो उसको होम क्वारंटाइन होना पड़ेगा. लेकिन दलित समुदाय की महिला विधायिका जो आपकी पार्टी की हैं, उनको तो होम क्वारंटाइन किया गया लेकिन अगर लालू प्रसाद के सुपुत्र जाएंगे और होटल में पाए जाएंगे तो वो होम क्वारंटाइन नहीं होंगे."

उन्होंने कहा, "ये बताता है कि राजनीति के सामंत का महिलाओं और दलित के प्रति राजनीति में कुसंस्कार रहा है. झारखंड की सरकार में शामिल राष्ट्रीय जनता दल को अपनी भूमिका इस सवाल पर स्पष्ट करनी चाहिए."

लालू यादव करवा रहे दलितों का अपमान

इधर, हम प्रवक्ता दानिश रिजवान ने इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "मुसहर, भुइंयां समझकर लालू यादव के इशारे पर समता देवी को क्वारंटाइन किया गया है. आरजेडी बताए तेज प्रताप यादव, अखिलेश सिंह को क्वारंटाइन क्यों नहीं किया गया? लालू प्रसाद यादव जेल में बैठ दलितों को अपमानित करवा रहें हैं."

झारखंड सरकार ने बनाया है नियम

मालूम हो कि दूसरे प्रदेशों से आने वाले लोगों के लिए झारखण्ड सरकार ने 14 दिनों तक क्वारंटाइन किए जाने का नियम बनाया है. इसी नियम के तहत विधायिका समता देवी को क्वारंटाइन किया गया है.

यह भी पढ़ें- बिहार के पहले एक्सप्रेस वे के निर्माण का रास्ता हुआ साफ, औरंगाबाद से जयनगर तक बनेगी फोरलेन सड़क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget