एक्सप्लोरर

Tamil Nadu Case: प्रशांत किशोर के ट्वीट किए गए VIDEO पर तमिलनाडु में एक्शन, एक गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Tamil Nadu Viral Video News: प्रशांत किशोर ने रविवार को ट्वीट किया है. पीके के जिस वीडियो पर एक्शन हुआ है उसे उन्होंने ट्विटर पर 10 मार्च 2023 को पोस्ट किया था.

पटनातमिलनाडु के नाम पर वायरल हुए वीडियो के बाद बिहार और तमिलनाडु की सरकार एक्शन में आ गई थी. खूब राजनीति हुई. यहां तक कि बिहार से टीम गई और बिहार मजदूरों के साथ मारपीट के वायरल हो रहे वीडियो को फेक बताया था. इस बीच चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) की ओर से ट्वीट किए गए वीडियो पर तमिलनाडु में एक्शन शुरू हो गया है. पुलिस ने एक कट्टरवादी नेता सेंथामिझन सीमान (Senthamizhan Seeman) को गिरफ्तार किया है. इसको लेकर पीके ने रविवार को ट्वीट किया है.

प्रशांत किशोर ने 10 मार्च 2023 को एक वीडियो अपने ट्टिवर हैंडल से पोस्ट किया था. शुक्रवार को ट्वीट कर वीडियो पोस्ट करने के साथ ही पीके ने लिखा था कि नफरत और हिंसा भड़काने के लिए फर्जी वीडियो का इस्तेमाल करने वाले सभी लोगों से कानून के मुताबिक निपटा जाना चाहिए. वीडियो एनटीके (नाम तमिलर पार्टी) पार्टी के नेता सीमन का है. इसी वीडियो को पोस्ट करते हुए प्रशांत किशोर ने सवाल किया है कि इस पर कार्रवाई क्यों नहीं होती है जो खुले तौर पर तमिलनाडु में हिंदी भाषी लोगों के खिलाफ हिंसा का आह्वान कर रहे हैं.

तमिलनाडु के नेता ने दिया था भड़काऊ भाषण

पीके ने जिस वीडियो को पोस्ट किया था उसमें तमिलनाडु के एक कट्टरवादी नेता सेंथामिझन सीमान का भड़काऊ भाषण था. ट्वीट में प्रशांत किशोर ने सीमान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. उनके ट्वीट का असर ये रहा कि तमिलनाडु सरकार ने सीमान को गिरफ्तार कर लिया है. तमिलनाडु सरकार की इस कार्रवाई पर प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को धन्यवाद कहा है.

वीडियो तमिलनाडु की स्थानीय भाषा में था. इस वीडियो में उसका हिंदी अर्थ भी बताया गया था कि एनटीके नेता क्या कह रहे हैं. वीडियो में कहा जा रहा है कि- "हिंदी भाषी लोग, बदहवासी में अपना सामान पैक कर यहां से भागेंगे. मुझे नहीं पता मैं कितनों को पीटूंगा. एक हफ्ते के अंदर वो अपना सामान बांध लेंगे." सेंथामिझन सीमान के इसी भाषण वाले वीडियो को पीके ने पोस्ट किया था.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: ललन सिंह का बड़ा एलान- 2024 के लोकसभा चुनाव में यूपी में सपा के साथ गठबंधन करेगी JDU

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget