एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: ललन सिंह का बड़ा एलान- 2024 के लोकसभा चुनाव में यूपी में सपा के साथ गठबंधन करेगी JDU

JDU News: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह यूपी में जेडीयू को मजबूत करने का प्लान बना रहे हैं. वहीं, रविवार को उन्होंने 2024 लोकसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया.

पटना: उत्तरप्रदेश के लखनऊ में रविवार को आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) सह होली (Holi) मिलन समारोह कार्यक्रम में जेडीयू  (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) पहुंचे हुए थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में अगर पार्टी उत्तर प्रदेश में गठबंधन करती है तो वह समाजवादी पार्टी (SP) के साथ होगा. जेडीयू उत्तर प्रदेश में पार्टी और अपनी कार्यसमिति को मजबूत करेगी. बता दें कि बिहार में अपने गठबंधन सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के साथ सत्तारूढ़ जेडीयू का उत्तर प्रदेश विधानसभा में कोई निर्वाचित प्रतिनिधि नहीं है.

यूपी में पांच लाख सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य- ललन सिंह 

ललन सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जेडीयू अपनी कार्यसमिति को मजबूत करेगी और आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेगी. अगर यूपी में गठबंधन होगा, तो वह समाजवादी पार्टी के साथ होगा. पार्टी उत्तर प्रदेश में सदस्यता अभियान शुरू करेगी और लगभग पांच लाख सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है. वहीं, इस बीच जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष रहे अनूप पटेल ने ललन सिंह के सामने इस्तीफा दिया और कहा कि वह निजी कारणों से पद से त्यागपत्र दे रहे हैं. सिंह ने इसके बाद सत्येंद्र पटेल को राज्य संयोजक नियुक्त किया.

तमिलनाडु मुद्दे पर बीजेपी पर साधा निशाना

आगे जाति आधारित जनगणना पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमने केंद्र सरकार से इसके लिए कहा और यहां तक ​​कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी जाति आधारित जनगणना के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. क्षेत्रीय दलों के समर्थन से हमने जाति आधारित जनगणना शुरू की और जारी रखेंगे. वहीं, तमिलनाडु में बिहार के प्रवासी मजदूरों पर कथित हमले के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह घटना फर्जी थी और बीजेपी द्वारा तमिलनाडु और बिहार में सनसनी फैलाने के लिए अफवाह उड़ायी गयी थी. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद बिहार से एक टीम तमिलनाडु गई और पता चला कि सभी घटनाएं फर्जी थीं.

जेडीयू ने नगालैंड चुनाव में झोंकी थी पूरी ताकत

बता दें कि जेडीयू अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है. इसको लेकर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह दूसरे प्रदेशों में भी विस्तार करना चाहते हैं. हालही में हुए नगालैंड चुनाव में जेडीयू ने अपनी पूरी ताकत झोंकी हुई थी. यहां से जेडीयू के एक मात्र प्रत्याशी की जीत हुई थी. हालांकि नगालैंड जेडीयू प्रदेश इकाई ने बीजेपी को समर्थन दे दिया जिसके बाद जेडीयू ने नगालैंड इकाई को वहां भंग कर दिया.

ये भी पढ़ें: Rohini Acharya सिंगापुर से वीडियो कॉलिंग के जरिए लालू का ले रहीं हालचाल, कहा- 'इस उम्र में भी पिता BJP को दिखा रहे तारे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget