एक्सप्लोरर

Kishor Kunal Death: आचार्य किशोर कुणाल का आज होगा अंतिम संस्कार, इन रास्तों से होकर गुजरेगी शव यात्रा

Kishore Kunal Died: किशोर कुणाल का रविवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. महावीर ट्रस्ट के माध्यम से किशोर कुणाल की ओर से किए गए कामों को सालों तक लोग याद रखेंगे.

Kishore Kunal Death News: पूर्व आईपीएस अधिकारी और पटना महावीर मंदिर के सचिव आचार्य किशोर कुणाल का बीते दिन निधन हो गया. उनके निधन की खबर जैसे ही सामने आई पूरा बिहार शोकाकुल हो गया. किशोर कुणाल को देश और दुनिया के कई दिग्गजों ने श्रद्धांजलि दी. दिल का दौरा पड़ने के बाद किशोर कुणाल को महावीर वात्सल्य अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. आज (30 दिसंबर) 11 बजे हाजीपुर के कोनहारा घाट पर आचार्य किशोर का अंतिम संस्कार किया जाएगा.

इससे पहले रविवार को किशोर कुणाल के पार्थिव शरीर को उनके निजी आवास पर रखा गया था. जहां कई राजनीतिक पार्टियों के नेता उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री व बीजेपी नेता अश्विनी चौबे, मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह, आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी, पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर, मंत्री जमा खान और मंत्री सुमित सिंह आचार्य किशोर कुणाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे.

किशोर कुणाल मंत्री अशोक चौधरी के समधी थे. किशोर कुणाल की बहू समस्तीपुर की सांसद हैं. किशोर कुणाल को चाहने वाले और उनसे प्रेरित लोगों ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से भी उन्हें श्रद्धांजलि दी. 

इन रास्तों से होकर गुजरेगी शव यात्रा
आज सुबह 9 बजे किशोर कुणाल के निजी आवास से उनकी शव यात्रा निकाली जाएगी. शव यात्रा गौशाला रोड, सदाकत आश्रम, कुर्जी से आरंभ होगी जो राजीव नगर, अटल पथ, 5. पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर (दर्शन हेतु) (सुबह 10:00 बजे), गांधी मैदान, मरीन ड्राइव, गायघाट, गांधी सेतु होते हुए कोनहारा घाट हाजीपुर पहुंचेगी जहां 11:00 बजे के करीब आचार्य किशोर का अंतिम संस्कार संपन्न होना है.

‘उनका चला जाना कल्पना से परे कष्टदायक’ 
वहीं किशोर कुणाल की बहू और समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "पिता जी सदा के लिए हमें छोड़कर चले गए. उनका अचानक यूं चला जाना हमारे लिए कल्पना से परे और कष्टदायक है. उनके रूप में मैंने एक गुरु, मार्गदर्शक और सच्चे हितैषी को खो दिया. उनके साथ बिताए हर पल हमारे लिए अनमोल हैं, और उनकी सीख, उनका स्नेह और उनका आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ रहेंगे. पापा की स्मृतियां सदैव हमारे दिलों में जीवित रहेंगी और हमारा मार्गदर्शन करती रहेंगी."

यह भी पढ़ें: 'BJP की B टीम BPSC अभ्यर्थियों के...', बिना नाम लिए प्रशांत किशोर पर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान
देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान
अनंत सिंह की विधायकी पर संजय झा का बड़ा बयान, नीतीश पर कही ये बात
अनंत सिंह की विधायकी पर संजय झा का बड़ा बयान, नीतीश पर कही ये बात
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 एमएलसी सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार टेंडर घोटाला: IAS धर्मेंद्र कुमार से 6 घंटे पूछताछ, रिशु श्री से कनेक्शन पर सवाल
बिहार टेंडर घोटाला: 6 IAS रडार पर, ED की पूछताछ से मची हलचल

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Maharashtra Farmer Relief: महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
Embed widget