एक्सप्लोरर

'BJP की B टीम BPSC अभ्यर्थियों के...', बिना नाम लिए प्रशांत किशोर पर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी की बी टीम के नेता ने छात्रों से कहा था कि कुछ भी होगा तो मैं सबसे आगे रहूंगा. जब अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज हुई तो वह सबसे पहले वहां से भाग गए.

Tejashwi Yadav Statement: पटना में रविवार (29 दिसंबर) को गांधी मैदान में बीपीएससी अभ्यर्थियों के धरना प्रदर्शन में भारी हंगामा हुआ. सीएम आवास की ओर जाने के दौरान छात्रों को रोकने पर उन्होंने इसका विरोध किया. अभ्यर्थियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया. इस पूरे प्रदर्शन और मार्च की आगुवाई प्रशांत किशोर कर रहे थे. अब पूरे मामले पर तेजस्वी यादव ने अब बिना नाम लिए प्रशांत किशोर पर बड़ा हमला किया है. 

तेजस्वी यादव ने क्या कहा?

फेसबुक लाइव आकर तेजस्वी यादव ने कहा कि BJP की B टीम BPSC अभ्यर्थियों के आंदोलन को कुचलना चाहती है और अपनी सियासी रोटी सेंकना चाहती है. अभ्यर्थियों से अपील है कि किसी बहकावे में मत आइए. शांतिपूर्ण ढंग से अपना आंदोलन करिए. हम आपके साथ हैं. शांतिपूर्ण तरीके से अभ्यर्थियों का आंदोलन गर्दनीबाग में चल रहा था, जिससे BPSC कांप रहा था और सरकार हिली हुई थी, लेकिन BJP की B टीम ने उस आंदोलन को गांधी मैदान ले जाने का काम किया. 

तेजस्वी यादव ने ये भी कहा कि बीजेपी की बी टीम के नेता ने छात्रों से कहा था कि कुछ भी होगा तो मैं सबसे आगे रहूंगा. जब अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज हुई तो वह सबसे पहले वहां से भाग गए. मैं चाहता तो एक कॉल पर पांच लाख लोगों को गांधी मैदान बुला सकता था, लेकिन इससे कोई रास्ता निकालने वाला नहीं था. बिहार सरकार ने जिस तरह छात्रों पर लाठीचार्ज करवाया यह दुखद है. बिहार सरकार ने छात्रों पर जुल्म किया है. हम छात्रों के साथ हैं और हम भी चाहते हैं की परीक्षा दुबारा कराइ जाए.

मुख्यमंत्री नीतीश पर भी साधा निशाना

आगे उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री टायर्ड हो गए हैं और रिटायर्ड अधिकारियों से बिहार चलवा रहे हैं. गांधी मैदान आंदोलन ले जाने से यह हुआ कि अभ्यर्थियों पर FIR हो गई है. बहुत चालाकी से BJP की बी टीम ने आंदोलन को कुचलने की कोशिश की. अभ्यर्थियों पर FIR होने का मतलब उनको जेल जाना पड़ सकता है. एग्जाम में आगे बैठने पर रोक लगाई जा सकती है.

ये भी पढ़ेंः Patna Protest: पटना में BPSC अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के दौरान भारी हंगामा, जानें दिन भर क्या-क्या हुआ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में चाचा ने भतीजे को मारी 5 गोलियां, हत्या के बाद फरार, लव अफेयर की शंका
पटना में चाचा ने भतीजे को मारी 5 गोलियां, हत्या के बाद फरार, लव अफेयर की शंका
पटना में सपना चौधरी का धमाकेदार डांस, ठुमके पर झूम उठे दर्शक
पटना में सपना चौधरी का धमाकेदार डांस, ठुमके पर झूम उठे दर्शक
नवादा में दर्दनाक हादसा: दुर्गा पूजा का मेला घूमने निकले 3 लोगों की मौत, 8 घायल
नवादा में दर्दनाक हादसा: दुर्गा पूजा का मेला घूमने निकले 3 लोगों की मौत, 8 घायल
JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती
JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget