एक्सप्लोरर

पटना महावीर मंदिर के नैवेद्यम की कैसी है क्वालिटी? तिरुपति प्रसाद विवाद के बीच किशोर कुणाल का आया बयान

Patna Mahavir Mandir: तिरुपति लड्डू विवाद के बाद, पटना के महावीर मंदिर ने अपनी लड्डू गुणवत्ता की रिपोर्ट जारी की है. मंदिर कर्नाटक के शुद्ध नंदिनी घी का उपयोग करता है.

Tirupati Laddus Row: तिरुपति बालाजी में नैवेद्यम लड्डू पर उठे सवाल के बाद पटना के महावीर मंदिर ने अपने लड्डू की गुणवत्ता रिपोर्ट जारी की है. मंदिर के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने शुक्रवार को कहा कि हम लोग कर्नाटक की नंदिनी घी का इस्तेमाल करते हैं जो पूरी तरह शुद्ध है और इसका लैब की कॉपी भी हम लोग सार्वजनिक कर रहे हैं. तिरुपति बालाजी में उठे विवाद पर उन्होंने कहा कि पहले वे लोग भी नंदिनी घी का इस्तेमाल कर रहे थे, लेकिन रेट बढ़ने के बाद दो-तीन वर्ष पूर्व वहां से घी लेना छोड़ दिए जिससे नैवेद्यम लड्डू की गुणवत्ता में गिरावट आई है. वैसे जांच का विषय है मैं इसके बारे में कुछ नहीं कहूंगा. 

आगे उन्होंने कहा कि हमारे कारीगर लगभग 30-32 साल पहले तिरुपति बालाजी मंदिर में काम करते थे, लेकिन वह लगातार अब महावीर मंदिर में लड्डू बना रहे हैं. हम लोग हर तीन महीने पर जांच करते हैं सिर्फ घी ही नहीं सभी सामग्री की जांच होती है.

घी की हर तीन महीने पर होती है जांच- आचार्य किशोर कुणाल 

आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि नैवेद्यम की गुणवत्ता की जांच हर तीन महीने बाद कराई जाती है. इतना ही नहीं कर्नाटक मिल्क फेडरेशन से नंदिनी घी की रिपोर्ट आने के बाद ही लिया जाता है. बाजार में शुद्ध भी के नाम पर कई ब्रांड उपलब्ध है, लेकिन गाय के दूध से तैयार होने वाले कर्नाटक की नंदिनी घी का हमलोग इस्तेमाल करते हैं.

तिरुपति मंदिर का प्रसाद विवाद क्या है?

बता दें कि आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर के लड्डूओं में मिलावट पर बड़ा खुलासा हुआ है. प्रसाद में फिश ऑयल और जानवरों की चर्बी मिलने की पुष्टि हुई है. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के तहत सेंटर ऑफ एनालिसिस एंड लर्निंग इन लाइवस्टॉक एंड फूड लैब की एक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है.

एनडीडीबी की रिपोर्ट के मुताबिक, तिरुपति मंदिर में लड्डुओं का प्रसाद तैयार किया जाता है, उसमें बीफ की चर्बी, दूसरे जानवरों की चर्बी और मछली का तेल मिला है. ये सब कुछ उस घी में मिला है, जिससे लड्डू तैयार किया जाता है. हैरान करने वाली बात यह है कि प्रसाद के तौर इन लड्डुओं को ना सिर्फ श्रद्धालुओं को बांटा गया, बल्कि भगवान को भी प्रसाद के तौर पर यही लड्डू चढ़ाया जाता रहा.

ये भी पढ़ें: BPSC 70th Exam: बीपीएससी 70वीं परीक्षा अब तक की सबसे बड़ी वैकेंसी, अध्यक्ष ने पद सहित बताई एक-एक डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिकी TV एंकर की मां का हुआ अपहरण, वीडियो जारी कर अपराधियों से कहा - 'पैसे दे देंगे, उन्हें छोड़ दो'
अमेरिकी TV एंकर की मां का हुआ अपहरण, वीडियो जारी कर अपराधियों से कहा - 'पैसे दे देंगे, उन्हें छोड़ दो'
'सत्ता हमारे लिए जनता की सेवा का माध्यम', दिल्ली सरकार का एक साल पूरा होने पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'सत्ता हमारे लिए जनता की सेवा का माध्यम', दिल्ली सरकार का एक साल पूरा होने पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
भक्ति में ऐसी डूबीं 6 मिनट में पी गई 4 लीटर पानी, सुधा चंद्रन ने सुनाया माता की चौकी का किस्सा
भक्ति में ऐसी डूबीं 6 मिनट में पी गई 4 लीटर पानी, सुधा चंद्रन ने सुनाया माता की चौकी का किस्सा
T20 World Cup: टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी

वीडियोज

Murshidabad Babri Masjid: मुर्शिदाबाद में बन रही बाबरी मस्जिद को लेकर छिड़ा पोस्टर वॉर | VHP
PM Modi In Malaysia: मलेशिया से प्रधानमंत्री मोदी की आतंकवादियों की चेतावनी | Anwar Ibrahim
Surajkund Mela Accident: सूरजकुंड मेले में ऐसी लापरवाही देख डर जाएंगे...ABP ने किया एक्सपोज !
Mumbai Fire News: सायन में फूड प्वाइंट में लगी आग, इलाके में मची अफरा-तफरी | Breaking | ABP News
India–US Trade Deal: $500 billion Imports से Energy Security को मिलेगा नया Push | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिकी TV एंकर की मां का हुआ अपहरण, वीडियो जारी कर अपराधियों से कहा - 'पैसे दे देंगे, उन्हें छोड़ दो'
अमेरिकी TV एंकर की मां का हुआ अपहरण, वीडियो जारी कर अपराधियों से कहा - 'पैसे दे देंगे, उन्हें छोड़ दो'
'सत्ता हमारे लिए जनता की सेवा का माध्यम', दिल्ली सरकार का एक साल पूरा होने पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'सत्ता हमारे लिए जनता की सेवा का माध्यम', दिल्ली सरकार का एक साल पूरा होने पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
भक्ति में ऐसी डूबीं 6 मिनट में पी गई 4 लीटर पानी, सुधा चंद्रन ने सुनाया माता की चौकी का किस्सा
भक्ति में ऐसी डूबीं 6 मिनट में पी गई 4 लीटर पानी, सुधा चंद्रन ने सुनाया माता की चौकी का किस्सा
T20 World Cup: टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
'ये देश के साथ सीधा राष्ट्रद्रोह', भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सामना में संजय राउत का निशाना
'ये देश के साथ सीधा राष्ट्रद्रोह', भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सामना में संजय राउत का निशाना
अग्निवीर योजना में बड़ा बदलाव, अब आवेदन के समय ही करना होगा ये काम
अग्निवीर योजना में बड़ा बदलाव, अब आवेदन के समय ही करना होगा ये काम
UPI से गलत हो गया पेमेंट तो कैसे वापस मिलेगा पैसा? इससे ज्यादा देर की तो होगा तगड़ा नुकसान
UPI से गलत हो गया पेमेंट तो कैसे वापस मिलेगा पैसा? इससे ज्यादा देर की तो होगा तगड़ा नुकसान
Embed widget