एक्सप्लोरर

BPSC 70th Exam: बीपीएससी 70वीं परीक्षा अब तक की सबसे बड़ी वैकेंसी, अध्यक्ष ने पद सहित बताई एक-एक डिटेल्स

BPSC Exam 2024: बिहार लोक सेवा आयोग 70वीं संयुक्त परीक्षा जल्द आयोजित करेगा. परीक्षा 17 विभागों के लिए है और इसकी पूरी प्रक्रिया 1 साल में पूरा होने का लक्ष्य है.

BPSC 70th Exam: बिहार लोक सेवा आयोग ने 70वीं संयुक्त बीपीएससी परीक्षा का विज्ञापन जल्द जारी करने का ऐलान कर दिया है. इस बार की परीक्षा सबसे बड़ी वैकेंसी मानी जा रही है. इसमें 17 विभागों के लिए विभिन्न पदों पर कुल 1964 पदों के लिए परीक्षा ली जाएगी जिसमें अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 799 पद, महिलाओं के लिए 604 पद और स्वतंत्रता सेनानी के परिवार के लिए 34 पद तथा दिव्यांग के लिए 66 पद है. बीपीएससी ने इस परीक्षा का विज्ञापन से लेकर रिजल्ट तक के लिए 1 साल की अवधि में पूरा कर देने का लक्ष्य रखा है.

बीपीएससी के अध्यक्ष ने दी जानकारी

बीपीएससी के अध्यक्ष रवि मनु भाई परमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 70 वीं बीपीएससी परीक्षा की तैयारी में हम लोग लगे हुए हैं. बहुत जल्द ही इसका विज्ञापन जारी किया जाएगा. अब तक की सबसे ज्यादा वैकेंसी वाली संयुक्त परीक्षा इस बार होगी जिसमें 1964 पद होंगे. अभी 1929 पदों पर हम लोगों ने पूरी तैयारी की है. शेष 35 पद के लिए विभाग का इंतजार है जो बहुत जल्द क्लियर हो जाएगा.  

उन्होंने बताया कि यह परीक्षा ग्रुप वन और ग्रुप 2 के लिए होती है. इनमें ग्रुप वन के लिए अनुमंडल पदाधिकारी या वरीय उप समाहर्ता के लिए 200 पद हैं. पुलिस उपाधीक्षक के लिए 136 पद, राज्य कर आयुक्त वित्त विभाग के 168 पद तथा विभिन्न विभागों के रिक्त पदों के लिए 174 पद है. वहीं, ग्रुप 2 के लिए ग्रामीण विकास पदाधिकारी का 399 पद, राजस्व अधिकारी का 287 पद, आपूर्ति निरीक्षक के लिए 233 पद, प्रखंड अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए 125 पद तथा ग्रुप 2 के विभिन्न विभागों के लिए 213 पद है.

उम्र सीमा की है ये डिटेल्स

बीपीएससी के अध्यक्ष ने आगे बताया कि परीक्षा के लिए उम्र सीमा 1 अगस्त 2024 को पुलिस उपाधीक्षक एवं जिला समादेष्टा के लिए 20 वर्ष एवं अन्य ग्रुप वन के पदों के लिए 22 वर्ष तथा ग्रुप 2 के लिए 21 वर्ष होना अनिवार्य रखा गया है. जबकि अधिकतम आयु सीमा अनारक्षित पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 37 वर्ष तथा आरक्षित महिला पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष-महिला दोनों के लिए 40 वर्ष, अनुसूचित जाति एवं जनजाति पुरुष-महिला के लिए 42 वर्ष एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 10 वर्ष की छूट रखी गई है.

 कितनी रखी गई है परीक्षा राशि?

70वीं बीपीएससी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक अथवा समतुल्य परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. इसके लिए परीक्षा शुल्क अनारक्षित पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 600 रुपये रखे गए हैं जबकि से सभी आरक्षित महिला सहित अभ्यर्थियों के लिए डेढ़ सौ रुपये निर्धारित किया गया है. उन्होंने बताया कि संशोधन होने पर प्रकाशित पदों की संख्या घट और बढ़ भी सकती है.

ये भी पढे़ं: Mukesh Sahani Security: मुकेश सहनी को मिली Y+ श्रेणी की सुरक्षा, नीतीश सरकार का बड़ा फैसला

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget