एक्सप्लोरर

इस विस्फोटक बल्लेबाज ने लिया बड़ा फैसला, अपनी देश की टीम छोड़ अब इस टीम से खेलेगा क्रिकेटर

टॉम ब्रूस ने न्यूजीलैंड टीम को छोड़कर स्कॉटलैंड का प्रतिनिधित्व करने का फैसला किया है. 22 वर्षीय विस्फोटक बल्लेबाज इस महीने कनाडा में होने वाली वर्ल्ड कप लीग-2 सीरीज में स्कॉटलैंड के लिए डेब्यू करेंगे.

न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज टॉम ब्रूस अब अपने क्रिकेट करियर में एक नया अध्याय शुरू करने जा रहे हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड टीम को अलविदा कहकर स्कॉटलैंड के लिए खेलने का फैसला किया है. वह इस महीने के अंत में कनाडा में होने वाली क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 सीरीज में स्कॉटलैंड की ओर से डेब्यू करेंगे. यह सीरीज 27 अगस्त से शुरू होगी.

स्कॉटलैंड से पारिवारिक जुड़ाव

टॉम ब्रूस के पिता का जन्म स्कॉटलैंड की राजधानी एडिनबर्ग में हुआ था. जिससे उन्हें स्कॉटलैंड की टीम का प्रतिनिधित्व करने का अधिकार मिला है. ब्रूस ने 2016 में स्कॉटलैंड डेवलपमेंट टीम के लिए भी खेला था, जिसके बाद उन्होंने न्यूजीलैंड की टीम ओर रुख किया.

न्यूजीलैंड में करियर

टॉम ब्रूस 2014 से सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के लिए घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं. उन्होंने 2017 से 2020 के बीच न्यूजीलैंड के लिए 17 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 122.36 का रहा. इन मैचों में उन्होंने दो शानदार अर्धशतक भी बनाए थे. ब्रूस 2015-16 सुपर स्मैश टूर्नामेंट के दौरान सुर्खियों में आए थे, जहां उन्होंने सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के लिए की 223 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 140.25 का था. उनके इस शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में चुना गया था.

स्कॉटलैंड टीम से जुड़ने पर प्रतिक्रिया

ब्रूस ने कहा, “मेरे परिवार का स्कॉटलैंड से बहुत पुराना इतिहास जुड़ा हुआ है और मुझे गर्व है कि मैं स्कॉटलैंड का प्रतिनिधित्व कर सकूंगा. पांच साल पहले मुझे न्यूजीलैंड के लिए खेलने का मौका मिला था जो मेरे लिए सौभाग्य की बात है, अब मैं विश्व स्तर पर स्कॉटलैंड की टीम की तरफ से खेलते हुए उसे सफलता दिलाने में अपना योगदान करना चाहता हूं. यह टीम लगातार बेहतर हो रही है और मैं उनके साथ फिर से जुड़कर उत्साहित हूं.”

उन्होंने आगे कहा, “2016 में जब मैं स्कॉटलैंड डेवलपमेंट सेटअप का हिस्सा था, तो वह मेरे लिए एक बेहतरीन अनुभव था. मैंने स्कॉटलैंड के कई खिलाड़ियों के साथ में खेला है और उनके खिलाफ भी खेलने का मौका मिला है. मैने इस टीम के विकास को देखा है. अब उनके साथ फिर से खेलना खुशी की बात है.”

वर्ल्ड कप लीग-2 की तैयारियां

स्कॉटलैंड की टीम 29 अगस्त से 6 सितंबर तक कनाडा के ओंटारियो में कनाडा और नामीबिया के खिलाफ चार मैच खेलेगी. ये मैच टोरंटो के पास किंग सिटी में मेपल लीफ क्रिकेट क्लब में खेले जाएंगे. ऐसे में टॉम ब्रूस की मौजूदगी स्कॉटलैंड की टीम के लिए मजबूती साबित होगी.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6,6,6,6... मिचेल मार्श के लगातार चार छक्के, अंशुल कंबोज बने एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज
6,6,6,6 मिचेल मार्श के लगातार 4 छक्के, अंशुल कंबोज बने एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज
प्रीति जिंटा के साथ बैठी कौन है ये हसीना? खूबसूरती देख बढ़ गई फैंस की धड़कन
प्रीति जिंटा के साथ बैठी कौन है ये हसीना? खूबसूरती देख बढ़ गई फैंस की धड़कन
संजू-गायकवाड़-उर्विल फ्लॉप, CSK के 14.2 करोड़ वाले कार्तिक शर्मा ने की पिटाई; लखनऊ को मिला 188 का लक्ष्य
CSK के 14.2 करोड़ वाले कार्तिक शर्मा ने की पिटाई; लखनऊ को मिला 188 का लक्ष्य
6,6,6,6,6... 14 करोड़ी कार्तिक शर्मा ने CSK के लिए खेली सबसे बड़ी पारी, बनाया नया कीर्तिमान
6,6,6,6,6, 14 करोड़ी कार्तिक शर्मा ने CSK के लिए खेली सबसे बड़ी पारी, बनाया नया कीर्तिमान

वीडियोज

RSS पर उठे सवालों का जवाब देती दिखी संजय दत्त की ये controversial फिल्म
Saif Ali Khan ने लगाई जान, फिर भी फीकी रह गई फिल्म
Pati Patni Aur Woh Do Review: Comedy, Confusion और Entertainment का मजेदार Package
DR. Aarambhi: 🤨Vishwas-Avantika की नई चाल, Dr. Aarambhi को हराने की कोशिश! #sbs
Bollywood news: खतरनाक जंगल और 'असली बेवकूफ'! 'Welcome To The Jungle' में अक्षय कुमार ने अपनाया ये नया हथकंडा (15-05-26)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
3 महीने निकल गए, होर्मुज से नहीं आ रहे तेल, सिब्बल बोले- मनमोहन सरकार में हम रहे मंत्री, अब बढे़गी…
3 महीने निकल गए, होर्मुज से नहीं आ रहे तेल, सिब्बल बोले- मनमोहन सरकार में हम रहे मंत्री, अब बढे़गी…
Mumbra News: मुंब्रा में 'हरा ड्रम' कांड, महिला ने पति-भाई के साथ मिलकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट
मुंबई से सटे मुंब्रा में 'हरा ड्रम' कांड, महिला ने पति-भाई के साथ मिलकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट
सुप्रीम कोर्ट ने वर्क फ्रॉम होम और कार पुलिंग पर लिया फैसला, अब हफ्ते में दो दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने वर्क फ्रॉम होम और कार पुलिंग पर लिया फैसला, अब हफ्ते में दो दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई
रणबीर कपूर ही नहीं, अमिताभ बच्चन भी अयोध्या में खरीद चुके जमीन, जानिए राम मंदिर है कितनी दूर
रणबीर कपूर ही नहीं, अमिताभ बच्चन भी अयोध्या में खरीद चुके जमीन, जानिए राम मंदिर है कितनी दूर
प्रीति जिंटा के साथ बैठी कौन है ये हसीना? खूबसूरती देख बढ़ गई फैंस की धड़कन
प्रीति जिंटा के साथ बैठी कौन है ये हसीना? खूबसूरती देख बढ़ गई फैंस की धड़कन
डोनाल्ड ट्रंप के चीन दौरे और राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात पर अब आया रूस का बयान, जानें क्या कहा
ट्रंप के चीन दौरे और राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात पर अब आया रूस का बयान, जानें क्या कहा
AI Digital Harassment: AI से कैसे हो रहा महिलाओं का डिजिटल हैरेसमेंट, क्या है इससे बचने का तरीका?
AI से कैसे हो रहा महिलाओं का डिजिटल हैरेसमेंट, क्या है इससे बचने का तरीका?
CM सम्राट चौधरी के कैबिनेट में आधे मंत्री दागी, 90 फीसद करोड़पति, सबसे अमीर कौन?
CM सम्राट चौधरी के कैबिनेट में आधे मंत्री दागी, 90 फीसद करोड़पति, सबसे अमीर कौन?
Embed widget