एक्सप्लोरर

विराट कोहली ने की केन विलियमसन की तारीफ, कहा- एक जैसी है हम दोनों की मानसिकता

विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन की तारीफ करते हुए कहा है कि उन दोनों में काफी समानताएं हैं.कोहली और विलियमसन को भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवें और अंतिम टी-20 मैच के दौरान ड्रिंक में अपने साथियों की मदद करते हुए देखा गया.

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन प्लेइंग इलेवन में न होने के बावजूद किसी भी तरह से खेल में शामिल होना पसंद करते हैं. कोहली और विलियमसन को रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवें और अंतिम टी-20 मैच के दौरान ड्रिंक में अपने साथियों की मदद करते हुए देखा गया.

दोनों कप्तान मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं थे. कोहली को आराम दिया गया जबकि विलियमसन चोटिल हैं. रोहित शर्मा, कोहली की अनुपस्थिति में भारतीय टीम का नेतृत्व कर रहे हैं. विलियमसन के चोटिल होने के कारण टिम साउथी ने न्यूजीलैंड की बागडोर संभाली. मैच के दौरान दोनों कप्तान हल्के-फुल्के अंदाज में एक-दूसरे से बातें करते दिखे जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं.

अब विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन की तारीफ करते हुए कहा है कि उन दोनों में काफी समानताएं हैं. भारतीय क्रिकेट टीम ने बे ओवल मैदान पर खेले गए पांचवें और अंतिम टी-20 मुकाबले में मेजबान न्यूजीलैंड को सात रनों से हराकर पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 5-0 से क्लीन स्वीप हासिल कर ली.

भारतीय कप्तान से मैच के बाद विलियमसन से उनकी बातचीत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "विलियम्सन और मेरी मानसिकता एक जैसी है और हम एक जैसी ही सोच भी रखते हैं. मझे लगता है कि न्यूजीलैंड क्रिकेट सही हाथों में है."

कोहली ने कहा, "टीम का नेतृत्व करने के लिए वह बिल्कुल सही आदमी हैं. मैं उनको भविष्य और वनडे सीरीज के लिए शुभकामनाएं देना चाहता हूं. न्यूजीलैंड टीम दुनिया की ऐसी टीम है जिसका खेल सबको देखना पसंद है और जिसके खिलाफ खेलना भी पसंद है."

यह भी पढ़ें-

दिल्ली: जामिया यूनिवर्सिटी के गेट नंबर 5 के पास फायरिंग, पिछले चार दिनों में तीसरी वारदात

दिग्विजय सिंह बोले- अदनान सामी के पिता ने हमारे खिलाफ बम बरसाये थे, सरकार ने पद्मश्री दे दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
शाहरुख खान के पड़ोसी बने सूर्यकुमार यादव, दुबई में खरीदा आलीशान घर
शाहरुख खान के पड़ोसी बने सूर्यकुमार यादव, दुबई में खरीदा आलीशान घर
शिखर धवन हुए गुस्से से आगबबूला, टी20 लीग पर 'लीगल एक्शन' की धमकी
शिखर धवन हुए गुस्से से आगबबूला, टी20 लीग पर 'लीगल एक्शन' की धमकी

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget