एक्सप्लोरर

दिग्विजय सिंह बोले- अदनान सामी के पिता ने हमारे खिलाफ बम बरसाये थे, सरकार ने पद्मश्री दे दिया

दिग्विजय ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के मंत्री की भड़काऊ नारेबाजी के 'गंभीर' मामले में चुनाव आयोग ने उन्हें उचित दंड नहीं दिया है.दिग्विजय सिंह ने कहा कि सामी के पिता ने पाकिस्तानी वायु सेना के लड़ाकू पायलट के रूप में भारत के खिलाफ बम बरसाये थे.

इंदौर: पाकिस्तानी मूल के भारतीय गायक अदनान सामी को पद्मश्री पुरस्कार के लिये चुने जाने को लेकर दिग्विजय सिंह ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना की है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस कलाकार के पिता ने पाकिस्तानी वायु सेना के लड़ाकू पायलट के रूप में भारत के खिलाफ बम बरसाये थे.

एक सामाजिक संगठन की आयोजित "संविधान बचाओ, देश बचाओ" रैली में दिग्विजय सिंह ने कहा, "पाकिस्तान से भारत आये सामी चूंकि एक कलाकार हैं. इसलिये मैंने ही उन्हें भारतीय नागरिकता देने के लिये भारत सरकार से उनके मामले की सिफारिश की थी. उन्हें मोदी सरकार के राज में ही भारत की नागरिकता मिली है.'' उन्होंने कहा, "मैंने सामी को पद्मश्री से सम्मानित किये जाने के लिये भारत सरकार से कोई सिफारिश नहीं की थी. इन्हीं सामी के पिता ने पाकिस्तान वायु सेना का जंगी जहाज उड़ाते हुए हमारे खिलाफ बम गिराये थे.''

कांग्रेस नेता ने कहा, ''दूसरी ओर, भारतीय फौज की ओर से दुश्मन के खिलाफ लड़ चुके असम के सनाउल्लाह को नागरिकता के दस्तावेज नहीं दिखाने की वजह से डिटेंशन सेंटर में भेज दिया गया था. यह है मोदी सरकार का नागरिकता कानून." संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) जैसे मसलों को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए दिग्विजय ने कहा, "कोई व्यक्ति अपने कागज दिखाये, न दिखाये. लेकिन दिग्विजय सिंह अपने कागज नहीं दिखाने वाला. जो करना है, करो. आप (सरकार) हमसे कितने कागज मांगोगे. हमारे पास आधार कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, ड्राइविंग लायसेंस, पैन कार्ड और पासपोर्ट पहले से है."

दिग्विजय ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा हाल ही में एक चुनावी रैली के दौरान सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों की आलोचना के बाद कथित तौर पर भड़काऊ नारे लगवाये जाने के मामले की ओर इशारा किया. इसके साथ ही, इस मामले को जामिया मिल्लिया विश्वविद्यालय के नजदीक सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों के समूह पर गोली चलाये जाने की सनसनीखेज घटना से जोड़ते हुए बीजेपी पर हमला किया.

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा, "केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हमें क्रोनोलॉजी बतायी कि पहले सीएए आयेगा, फिर एनपीआर (राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर) आयेगा और इसके बाद एनआरसी आयेगी. उन्होंने कहा कि लेकिन हमें एक और क्रोनोलॉजी समझ आ रही है कि पहले भारत सरकार का एक मंत्री कहता है- गोली मारो. इसके बाद इन्हीं लोगों का एक व्यक्ति तमंचा लेकर आता है और दिल्ली पुलिस हाथ पर हाथ रखकर खड़ी दिखायी देती है. फिर यह व्यक्ति गोली चला देता है." दिग्विजय ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के मंत्री की भड़काऊ नारेबाजी के 'गंभीर' मामले में चुनाव आयोग ने उन्हें उचित दंड नहीं दिया है.

यह भी पढ़ें-

दिल्ली: जामिया यूनिवर्सिटी के गेट नंबर 5 के पास फायरिंग, पिछले चार दिनों में तीसरी वारदात

भारत में कोरोना वायरस के दूसरे मामले की पुष्टि हुई, चीन में अब तक 305 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
नागपुर में ED की बड़ी कार्रवाई, बिल्डर के ठिकानों से 1.95 करोड़ रुपये कैश जब्त
नागपुर में ED की बड़ी कार्रवाई, बिल्डर के ठिकानों से 1.95 करोड़ रुपये कैश जब्त

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
CLAT 2027 Admission: लॉ की तैयारी वालों के लिए आज आखिरी मौका, CLAT 2027 के लिए ऐसे करें अप्लाई
लॉ की तैयारी वालों के लिए आज आखिरी मौका, CLAT 2027 के लिए ऐसे करें अप्लाई
Embed widget