एक्सप्लोरर

दिल्ली: जामिया यूनिवर्सिटी के गेट नंबर 5 के पास फायरिंग, पिछले चार दिनों में तीसरी वारदात

जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के गेट पर फायरिंग हुई है. इस इलाके में पिछले चार दिनों में गोलीबारी की तीसरी घटना है.

नई दिल्ली: दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के गेट नंबर पांच के पास रविवार रात को अज्ञात लोगों ने फायरिंग की. जामिया कॉर्डिनेशन कमेटी (जेसीसी) के मुताबिक, दो अज्ञात लोगों ने यूनिर्सिटी गेट के पास फायरिंग कर फरार हो गए. गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

जेसीसी द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि हमलावर एक लाल रंग की स्कूटी पर आए थे. एक बदमाश ने लाल रंग की जैकेट पहन रखी थी. फायरिंग की घटना के बाद साउथ ईस्ट दिल्ली के डीसीपी ने कहा कि एसएचओ मौके पर मौजूद हैं.

गोलीबारी की घटना की जानकारी जैसे ही स्थानीय लोगों को लगी लोग मौके पर पहुंच गए और दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. दरअसल, पिछले चार दिनों में दिल्ली के जामिया इलाके में गोलीबारी की तीसरी घटना है.

शनिवार को शाहीन बाग में एक युवक ने हवा में गोली चलाई थी. जिसके फौरन बाद वहां मौजूद पुलिस ने गोली चलाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया. इसके दो दिन पहले गुरुवार को जामिया के छात्रों द्वारा निकाले जा रहे एक मार्च पर एक शख्स ने गोली चला दी थी. जिसमें जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय का एक छात्र घायल हो गया था.

शाहीन बाग इलाके में पिछले करीब 50 दिनों से नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं. प्रदर्शन का नेतृत्व महिलाएं कर रही हैं. दिल्ली के विधानसभा चुनाव में शाहीन बाग का प्रदर्शन एक बड़ा मुद्दा बनकर उभरा है.

गोलीबारी की घटना को देखते हुए रविवार की शाम को चुनाव आयोग ने चिन्मय बिस्वाल को दक्षिण पूर्व दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पद से हटा दिया है और गृह मंत्रालय को रिपोर्ट करने के लिए कहा. इसके पीछे क्षेत्र की ‘वर्तमान स्थिति’ का हवाला दिया गया.

चुनाव आयोग के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘चुनाव आयोग के फैसले के मुताबिक यह अवगत कराया जाता है कि चिन्मय बिस्वाल आईपीएस (2008), डीसीपी (दक्षिणपूर्व) अपने मौजूदा पद से तत्काल प्रभाव कार्यमुक्त समझे जाएं और केंद्रीय गृह मंत्रालय को रिपोर्ट करें.’’

उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति के मद्देनजर, आयोग निर्देश देता है कि कुमार ज्ञानेश, दानिप्स (1997), चिन्मय बिस्वाल आईपीएस से फौरन डीसीपी (दक्षिणपूर्व) का प्रभार अपने हाथों में लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
सलमान खुर्शीद से अधीर रंजन तक..., पैलेट गन मामले पर FIR के बाद किसने क्या कहा?
सलमान खुर्शीद से अधीर रंजन तक..., पैलेट गन मामले पर FIR के बाद किसने क्या कहा?
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget