एक्सप्लोरर

ENG vs IRE: तीसरे वनडे में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर आयरलैंड ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

इंग्लैंड ने तीसरे वनडे में 328 रन बनाए थे. जवाब में आयरलैंड ने एक गेंद शेष रहते सात विकेट से मैच जीत लिया.

साउथैम्पटन में खेले गए तीसरे वनडे में आयरलैंड ने इंग्लैंड को सात विकेट से हरा दिया. आयरलैंड ने भले ही यह मैच जीत लिया, लेकिन तीन मैचों की यह सीरीज़ इंग्लैंड ने 2-1 से अपने नाम कर ली. इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए कप्तान इयोन मोर्गेन (106) के शानदार शतक की बदौलत 328 रन बनाए थे. जवाब में आयरलैंड ने तीन विकेट के नुकसान पर एक गेंद शेष रहते लक्ष्य का पीछा कर लिया. आयरलैंड की इस जीत से 2011 विश्व कप की यादें भी ताज़ा हो गईं. दरअसल, 2011 वनडे विश्व कप में भी आयरलैंड ने इसी तरह इंग्लैंड को मात दी थी और 300 से ज्यादा रनों के लक्ष्य का पीछा किया था.

काम नहीं आई कप्तान मोर्गेन की शतकीय पारी

पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी इंग्लैंड ने सिर्फ 44 रनों के स्कोर पर अपने तीन अहम विकेट गवां दिए थे. इसके बाद कप्तान मोर्गेन ने 84 गेंदो में 106 रनों की शतकीय पारी खेलकर टीम को संभाला. मोर्गेन ने चौथे विकेट के लिए टॉम बैंटन (58) के साथ 146 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी भी की. अंत में ऑलराउंडर डेविड विली ने 51 और टॉम कर्रन ने नाबाद 38 रनों की पारी खेलकर टीम का स्कोर 300 के पार पहुंचा दिया.

बल्लेबाज़ों के दम पर आयरलैंड ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

इंग्लैंड से मिले 329 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड ने शानदार शुरुआत की. 50 रनों पर पहला विकेट गिरने के बाद एंड्रयू बलबिरनी और पॉल स्टरलिंग ने दूसरे विकेट के लिए 214 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की. बलबिरनी ने 112 गेंदो में 113 और स्टरलिंग ने 128 गेंदो में 142 रनों की शानदार पारी खेली. स्टरलिंग ने जहां 9 चौके और 6 छक्के लगाए, वहीं बलबिरनी के बल्ले से 12 चौके निकले.

इससे पहले आयरलैंड के लिए तेज़ गेंदबाज़ क्रेग यंग ने 10 ओवर में 53 रन देकर तीन विकेट हासिल किए. वहीं जोशुआ लिटिल और कर्टिस कैमफर को 2-2 सफलता मिलीं.

यह भी पढ़ें-

Eng vs Pak: आज खेला जाएगा पहला टेस्ट, जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच

IPL 2020: मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों का एक दो नहीं बल्कि इतनी बार होगा कोविड 19 टेस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेफाली वर्मा ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्मृति मंधाना को पछाड़ बनीं नंबर-1
शेफाली वर्मा ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्मृति मंधाना को पछाड़ बनीं नंबर-1
PAK vs SL: पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
17 छक्के 19 चौके, संजू सैमसन ने ठोके 89, जब भारत-न्यूजीलैंड में हुई टी20 की महाटक्कर
17 छक्के 19 चौके, संजू सैमसन ने ठोके 89, जब भारत-न्यूजीलैंड में हुई टी20 की महाटक्कर
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
Delhi Air Pollution: दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget