एक्सप्लोरर

Eng vs Pak: आज खेला जाएगा पहला टेस्ट, जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच

आज दोपहर तीन बजे से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ का पहला टेस्ट खेला जाएगा.

मैनचेस्टर: आज दोपहर साढ़े तीन बजे से इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ का पहला टेस्ट खेला जाएगा. इंग्लैंड ने हाल ही में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 2-1 से टेस्ट सीरीज़ जीती थी. ऐसे में वो पाकिस्तान के खिलाफ भी अपना विजयी क्रम जारी रखना चाहेगा. वहीं पाकिस्तान की नज़रें इस टेस्ट को जीतकर सीरीज़ में बढ़त बनाने पर रहेंगी. अगर इंग्लैंड इस टेस्ट सीरीज़ को जीतता है तो वो आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगा.

दो स्पिन गेंदबाज़ों के साथ उतर सकता है पाकिस्तान

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर और हेड कोच मिस्बाह उल हक ने पहले टेस्ट से पहले संकेत दिए हैं कि पाकिस्तान इस टेस्ट में दो स्पिन गेंदबाज़ों को उतार सकता है. ऐसे में मैनचेस्टर टेस्ट में लेग स्पिनर यासिर शाह और युवा काशिफ भट्टी को मौका मिल सकता है. काशिफ ने अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है. वहीं यासिर 39 टेस्ट में 213 विकेट हासिल कर चुके हैं.

दोपहर तीन बजे होगा टॉस

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पहले टेस्ट मैच का लाइव प्रसारण आप भारतीय समय के मुताबिक दोपहर के 3:30 बजे से देख सकेंगे. वहीं इस मैच का टॉस दोपहर तीन बजे होगा. इस टेस्ट को आप सोनी नेटवर्क के सोनी सिक्स चैनल पर देख सकते हैं. वहीं ऑनलाइन मैच देखने वाले दर्शक इस मैच को 'SonyLiv' App पर देख सकते हैं.

पाकिस्तान की संभावित टीम

पाकिस्तान टीम- आबिद अली, अज़हर अली (कप्तान), बाबर आज़म, हारिस सोहैल, असद शफीक, मोहम्मद रिज़वान (विकेटकीपर), काशिफ भट्टी, यासिर शाह, मोहम्मद अब्बास, शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह.

इंग्लैंड की संभावित टीम

इंग्लैंड टीम- रोरी बर्न्स, डोम सिब्ले, ज़ैक क्रॉले, जो रूट (कप्तान), बेन स्टोक्स, ओली पोप, जोस बटलर (विकेटकीपर), डोम बेस, जोफ्रा आर्चर, स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन.

यह भी पढ़ें-

IPL 2020: मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों का एक दो नहीं बल्कि इतनी बार होगा कोविड 19 टेस्ट

BCCI में बढ़ेगा राहुल द्रविड़ का कद, मिलेगी बेहद ही अहम जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 3rd T20 Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
भारत ने इंदौर में लिया रांची का बदला, तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
भारत ने इंदौर में लिया रांची का बदला, तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
सबसे तेज 2000 रन... अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा सूर्यकुमार का रिकॉर्ड
सबसे तेज 2000 रन... अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा सूर्यकुमार का रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget