एक्सप्लोरर

फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @bhai.saaabb नाम के अकाउंट से इस खूबसूरत पल का वीडियो शेयर किया गया है. तीनों भाई-बहन आम दिनों की तरह ही फ्लाइट में सवार हुए थे.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच और दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ अपनी सादगी और शांत स्वभाव के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं. क्रिकेट के मैदान पर अपनी ठोस बल्लेबाजी से 'द वॉल' कहलाने वाले द्रविड़ सोशल मीडिया के किसी भी दिखावे से दूर ही रहते हैं. लेकिन जब भी वह किसी सार्वजनिक जगह पर नजर आते हैं, तो उनके फैंस का दिन बन जाता है. हाल ही में एक इंडिगो फ्लाइट के दौरान कुछ ऐसा ही हुआ, जब तीन भाई-बहनों को अचानक राहुल द्रविड़ के साथ सफर करने का मौका मिल गया.

फ्लाइट में मिला सरप्राइज, झिझकते हुए मांगा ऑटोग्राफ

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @bhai.saaabb नाम के अकाउंट से इस खूबसूरत पल का वीडियो शेयर किया गया है. तीनों भाई-बहन आम दिनों की तरह ही फ्लाइट में सवार हुए थे, लेकिन जैसे ही उनकी नजर राहुल द्रविड़ पर पड़ी, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. काफी हिम्मत जुटाकर एक भाई द्रविड़ के पास पहुंचा और उनसे ऑटोग्राफ मांगा, जबकि पीछे खड़ा दूसरा भाई इस पूरे पल को कैमरे में रिकॉर्ड कर रहा था.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bhaisaab (@bhai.saaabb)

हमेशा की तरह अपनी विनम्रता का परिचय देते हुए राहुल द्रविड़ ने मुस्कुराकर फैन को ऑटोग्राफ दिया और बेहद प्यार से बात की.

एयरपोर्ट बस में फिर हुई मुलाकात, वीडियो हुआ सुपर-वायरल

यह यादगार सफर यहीं खत्म नहीं हुआ. लैंडिंग के बाद जब सभी यात्री एयरपोर्ट बस में सवार हुए, तो फैंस की मुलाकात राहुल द्रविड़ से दोबारा हो गई, जहां उन्होंने इस पल को कैमरे में फिर से कैद कर लिया. इंस्टाग्राम पर पोस्ट होते ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है और देखते ही देखते इसे 24 लाख (2.4 Million) से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

यह भी पढ़ें: ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल

कैप्शन बना चर्चा का विषय: 'इंदिरा नगर का गुंडा'

वीडियो के वायरल होने के साथ ही इसका कैप्शन लोगों का ध्यान खींच रहा है. यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा "इंदिरा नगर का गुंडा, असल जिंदगी में बेहद स्वीट हैं."

दरअसल, 'इंदिरा नगर का गुंडा' वाक्य राहुल द्रविड़ के एक बेहद मशहूर विज्ञापन से जुड़ा है. उस क्रेड (CRED) एड में द्रविड़ ने अपनी शांत छवि से बिल्कुल हटकर बेहद गुस्से वाला रोल निभाया था, जिसमें वह ट्रैफिक में गाड़ी का शीशा तोड़ते हुए चिल्लाते हैं "इंदिरा नगर का गुंडा हूं मैं." द्रविड़ का वह गुस्सैल अवतार सोशल मीडिया पर जबरदस्त मीम मटेरियल बना था.

फ्लाइट में द्रविड़ की इसी सादगी को देखकर फैंस पुराने विज्ञापन को याद कर रहे हैं और कह रहे हैं कि रील लाइफ में भले ही वह खुद को 'गुंडा' कहें, लेकिन रियल लाइफ में वह जमीन से जुड़े और बेहद प्यारे इंसान हैं.

यह भी पढ़ें: फेक टोल मनी मांगने पहुंचा शख्स, ड्राइवर ने कर दी बोलती बंद

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
राजस्थानी गाने पर जमकर झूमी मॉडर्न हसीना, ठुमकों से उड़ाया गर्दा
राजस्थानी गाने पर जमकर झूमी मॉडर्न हसीना, ठुमकों से उड़ाया गर्दा
बुलेट से मौत के कुएं में तांडव! हाथ छोड़कर स्टंटबाज ने मचाया गदर
बुलेट से मौत के कुएं में तांडव! हाथ छोड़कर स्टंटबाज ने मचाया गदर
रोड रेज में टशन दिखाना पड़ा भारी, विशालकाय शख्स को देख भीगी बिल्ली बना बंदा
रोड रेज में टशन दिखाना पड़ा भारी, विशालकाय शख्स को देख भीगी बिल्ली बना बंदा
Advertisement

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
Embed widget