एक्सप्लोरर

IPL 2020: मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों का एक दो नहीं बल्कि इतनी बार होगा कोविड 19 टेस्ट

IPL 2020: मुंबई इंडियंस के टीम ने अपने खिलाड़ियों को कोरोना वायरस के खतरे से बचाने के लिए खास इंतजाम किए हैं.

IPL 2020: कोरोना वायरस के खतरे के बीच 19 सितंबर से यूएई में इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का आयोजन होने जा रहा है. महामारी के मद्देनज़र सभी टीमें खिलाड़ियों के लिए सुरक्षा के अतिरिक्त प्रबंध कर रही हैं. चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम यूएई जाने से पहले अपने खिलाड़ियों का पांच बार कोरोना वायरस टेस्ट करवाएगी. मुंबई इंडियंस के घरेलू खिलाडियों ने मुंबई पहुंचना शुरू कर दिया है. भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भी अगले सात-आठ दिन में टीम के साथ जुड़ जाएंगे.

मुंबई इंडियंस अपने सभी खिलाड़ियों को 14 दिन के लिए क्वारंटीन भेज रही है. टीम के अधिकारी ने कहा, 

" घरेलू खिलाड़ियों का आना शुरू हो गया है और इन सभी को 14 दिन क्वारंटीन के लिए भेज दिया गया है. उन्हें बाहर तब ही आना होगा जब उनका कोविड-19 टेस्ट कराया जाएगा. इसके अलावा सभी तरह की सुविधाएं कमरे के अंदर ही दी जाएंगी. "
-

अधिकारी ने बताया, "भारतीय खिलाड़ियों के भी जल्दी आने की संभावना है और उन्हें भी क्वारंटीन के नियम से गुजरना होगा. एक बार जब खिलाड़ी का क्वारंटीन समय खत्म होगा वो मैदान पर ट्रेनिंग शुरू कर सकता है."

कोविड-19 के टेस्ट को लेकर जब अधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात जाने से पहले खिलाड़ियों के पांच कोविड-19 टेस्ट होंगे. यूएई रवाना होने के सवाल पर अधिकारी ने कहा, 

" देखते हैं, शायद 21 या 22 अगस्त तक. अंतिम तारीख अभी तय नहीं गई है. आईपीएल गवनिर्ंग काउंसिल के साथ होने वाली बैठक के बात स्थिति साफ हो जाएगी. "
-

अधिकारी से जब एसओपी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह मुश्किल समय है और फ्रेंचाइजी का मानना है कि बीसीसीआई के साथ काम करना जरूरी है.

बता दें कि मुंबई इंडियंस की टीम पहले 11 या 12 अगस्त को ही यूएई के लिए रवाना होना चाहती थी, लेकिन बीसीसीआई ने सभी टीमों के 20 अगस्त से पहले यूएई पहुंचने पर रोक लगा रखी है.

BCCI में बढ़ेगा राहुल द्रविड़ का कद, मिलेगी बेहद ही अहम जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget