एक्सप्लोरर

IPL 2020: बैंगलोर को हराने के बाद बोले दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर, 'सिर्फ जीत पर था ध्यान'

दिल्ली कैपिटल्स का अब मुकाबला चार बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस से होगा. आईपीएल 2019 के विजेता मुंबई के खिलाफ पहले क्वालीफायर के बारे में अय्यर ने कहा कि मुंबई टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक है.

आईपीएल 2020 में लगातार चार मैच हारने वाली दिल्ली कैपिटल्स ने आखिरकार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को छह विकेट से हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया. आईपीएल प्वाइंट टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंची दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा है कि उनकी टीम मैच में जीत हासिल कराने के इरादे से उतरी थी और उनका ध्यान नेट रन रेट पर नहीं था. क्वालीफायर में दिल्ली का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा.

रबाडा-नोर्ट्जे की शानदार गेंदबाजी

इससे पहले बैंगलोर की टीम देवदत्त पडिक्कल (50) और एबी डिविलियर्स (35) की पारियों के बावजूद 20 ओवर में सात विकेट खोकर सिर्फ 152 रन बना सकी. दिल्ली की ओर से नोर्ट्जे ने 33 रन देकर तीन जबकि रबाडा ने 30 रन देकर दो विकेट चटकाए. रविचंद्रन अश्विन ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 18 रन देकर एक विकेट हासिल किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने अजिंक्य रहाणे (60) और शिखर धवन (54) की पारियों की बदौलत 19वें ओवर में चार विकेट खोकर जीत दर्ज की.

सिर्फ जीत दर्ज करने पर था ध्यान

जीत के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा, ''मुझे लगता है कि गेंदबाजों ने रणनीति को काफी अच्छी तरह अंजाम दिया और उन्हें पता था कि क्या करना है. हमने विरोधी टीम के कमजोर और मजबूत पहलुओं पर बात की थी और मुझे लगता है कि आज यह काम कर गया.'' अय्यर टीम के प्रदर्शन से काफी खुश हैं. उन्होंने कहा कि हमें पता था कि यह करो या मरो का मुकाबला है और हमारा ध्यान सिर्फ जीत दर्ज करने पर था, नेट रन रेट पर नहीं. आईपीएल के दूसरे हाफ में जीत दर्ज करने वाली टीमों ने स्थिति को पूरी तरह बदलकर रख दिया.

दिल्ली कैपिटल्स का अब मुकाबला चार बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस से होगा. आईपीएल 2019 के विजेत मुंबई के खिलाफ पहले क्वालीफायर के बारे में अय्यर ने कहा कि मुंबई टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक है. हमें चीजों को सहज रखना होगा, बेसिक्स पर ध्यान देना होगा.

IPL 2020: हैदराबाद के पास अब भी प्लेऑफ में पहुंचने का मौका, Points Table, ऑरेंज और पर्पल कैप की स्थिति जानें

IPL 2020: एबी डिविलियर्स का खास रिकॉर्ड, गेल-कोहली के साथ इस क्लब में हुए शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं अर्नव पापरकर? 36 साल बाद विंबलडन जूनियर सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा कोई भारतीय खिलाड़ी
कौन हैं अर्नव पापरकर? 36 साल बाद विंबलडन जूनियर सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा कोई भारतीय खिलाड़ी
IND VS ENG: 27 साल से ब्रिस्टल में भारत अजेय, सचिन, द्रविड़ और रोहित के क्लब में आज कौन होगा शामिल
IND VS ENG: 27 साल से ब्रिस्टल में भारत अजेय, सचिन, द्रविड़ और रोहित के क्लब में आज कौन होगा शामिल
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Arthur Fery Record: विंबलडन में सनसनी, वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी ने फ्रेंच ओपन के उपविजेता को हराकर किया बाहर
विंबलडन में सनसनी, वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी ने फ्रेंच ओपन के उपविजेता को हराकर किया बाहर

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget