एक्सप्लोरर

IPL 2020: हैदराबाद के पास अब भी प्लेऑफ में पहुंचने का मौका, Points Table, ऑरेंज और पर्पल कैप की स्थिति जानें

प्लेऑफ में जगह बनाने वाली चौथी टीम का फैसला आज सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले अंतिम लीग मैच से होगा. हैदराबाद की टीम अगर जीत दर्ज करती है तो प्लेऑफ में जगह बनाएगी.

आईपीएल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स ने सोमवार को शेख जाएद स्टेडयिम में खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को छह विकेट से हरा दिया. इसी के साथ दोनों टीमों ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है. इस जीत से दिल्ली की टीम के 14 मैचों में 16 अंक हो गए और उसने दूसरे स्थान पर रहना तय किया. बैंगलोर की टीम दिल्ली को 17.3 ओवर तक जीत से रोककर 14 अंक के साथ प्लेऑफ में पहुंची. टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को नेट रन रेट के आधार पर पछाड़ा. कोलकाता नाइट राइडर्स के भी 14 अंक हैं.

हैदराबाद के पास मौका

प्लेऑफ में जगह बनाने वाली चौथी टीम का फैसला आज सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले अंतिम लीग मैच से होगा. हैदराबाद की टीम अगर जीत दर्ज करती है तो प्लेऑफ में जगह बनाएगी. दूसरी ओर अगर मुंबई ने हैदराबाद को हरा दिया तो कोलकाता नाइट राइडर्स नाकआउट खेलेगा. हैदराबाद ने अब तक 13 मैचों में छह मुकाबले में जीत हासिल की है. टीम अगर जीतती है तो उसके 14 अंक हो जाएंगे और नेट रन रेट के आधार पर वह तीसरे नंबर पर पहुंच जाएगी.

मुंबई इंडियंस शीर्ष पर

नौ मैच जीतकर मुंबई इंडियंस शीर्ष पर है. वहीं दूसरे नंबर पर आठ मैच जीतकर दिल्ली कैपिटल्स है. तीसरे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर है. बैंगलोर और कोलकाता दोनों टीमों ने सात-सात मैच जीते हैं लेकिन नेट रन रेट के आधार पर बैंगलोर तीसरे नंबर पर है.

शिखर धवन के 500 रन पूरे

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 54 रनों की पारी खेलने शिखर धवन ने इस आईपीएल में 500 रन पूरे कर लिए हैं. धवन ने 14 मैचों में दो शतक और तीन अर्धशतक की बदौलत अब तक 525 रन बनाए हैं. आईपीएल 2020 में 670 रन बना चुके केएल राहुल ने ऑरेंज कैप पर अपना कब्जा बरकरार रखा है. हालांकि केएल राहुल की टीम किंग्स इलेवन पंजाब प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी है. तीसरे नंबर बैंगलोर के सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल हैं जिन्होंने 472 रन बनाए हैं. चौथे नंबर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली हैं जिन्होंने 460 रन बनाए हैं. पांचवें नंबर पर चेन्नई के फॉफ डू प्लेसिस हैं जिन्होंने 449 रन बनाया है.

पर्पल कैप पर रबाडा का कब्जा

पर्पल कैप की रेस में फिर से दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा शीर्ष पर आ गए हैं.रबाडा ने 14 मैचों में 25 विकेट चटकाए हैं. दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं, जिनके नाम 23 विकेट है. तीसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर हैं जिन्होंने 20 विकेट चटकाए हैं. चौथे पायदान पर आरसीबी के स्पिनर यजुवेंद्र चहल हैं जो कि टूर्नामेंट में अब तक 20 विकेट ले चुके हैं. पांचवें नंबर पर मुंबई के गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट हैं. उन्होंने 13 मैच में 20 विकेट लिए हैं.

DC vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स जीतकर, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर हारकर प्ले आफ में, यहां जानिए कैसे

IPL 2020: RCB को सपोर्ट करने पहुंचीं प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा, व्हाइट ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shreyas Iyer Captaincy Record: श्रेयस अय्यर की कैप्टेंसी पर लगा बड़ा 'धब्बा', लगातार मैच हराने वाले कप्तानों की लिस्ट में पहले नंबर पर
श्रेयस अय्यर की कैप्टेंसी पर लगा बड़ा 'धब्बा', लगातार मैच हराने वाले कप्तानों की लिस्ट में पहले नंबर पर
IND VS ENG: ब्रिस्टल में ढहा टीम इंडिया का किला, 27 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर
IND VS ENG: ब्रिस्टल में ढहा टीम इंडिया का किला, 27 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
भारत को हराने में अलग ही मजा आता है…T20 सीरीज जीतने के बाद हैरी ब्रूक ने ये सब क्या कह दिया
भारत को हराने में अलग ही मजा आता है…T20 सीरीज जीतने के बाद हैरी ब्रूक ने ये सब क्या कह दिया

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget