एक्सप्लोरर

T20 WC 2022: एक भी मैच में मौका नहीं मिलने पर चहल ने दी प्रतिक्रिया, बताया क्यों नहीं मिली प्लेइंग 11 में जगह

Yuzvendra Chahal: पिछले साल के वर्ल्ड कप में चहल को भारतीय टीम में चुना ही नहीं गया तो वहीं इस साल के वर्ल्ड कप में टीम में चुने जाने के बावजूद उन्हें एक भी मैच में मौका नहीं मिला.

Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल को लिमिटेड ओवर्स की क्रिकेट के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक माना जाता है और खास तौर से टी20 क्रिकेट में लगातार उन्होंने अपनी उपयोगिता साबित की है. हालांकि, इसके बावजूद चहल ने लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप मिस किए हैं. पिछले साल के वर्ल्ड कप में चहल को भारतीय टीम में चुना ही नहीं गया तो वहीं इस साल के वर्ल्ड कप में टीम में चुने जाने के बावजूद उन्हें एक भी मैच में मौका नहीं मिला. अब चहल ने वर्ल्ड कप को लेकर प्रतिक्रिया दी है और अपना दर्द बयां किया है.

आज तक के कार्यक्रम में चहल ने कहा, "टीम कॉम्बिनेशन वाली बात होती है और इसके लिए अश्विन तथा अक्षर मौजूद थे. कोच द्रविड़ और कप्तान रोहित क्लियर थे. सभी ने मुझसे तैयार रहने को कहा था और मैं तैयार था भी कि क्या पता कब मौका मिल जाए. दो टी20 वर्ल्ड कप खेल पाने का मलाल नहीं है क्योंकि 2019 में वनडे वर्ल्ड कप तो खेला ही था. अगले साल फिर वनडे वर्ल्ड कप होना है तो मेरा ध्यान उस पर ही है."

सेमीफाइनल से बाहर हुआ था भारत

ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ हारकर बाहर हुई थी. टूर्नामेंट की शुरुआत उन्होंने पाकिस्तान को हराते हुए की थी. ग्रुप स्टेज में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराया था, लेकिन इसके अलावा चारों मैच में भारत ने जीत हासिल की थी. सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को एकतरफा अंदाज में हराया था. 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने बिना कोई विकेट खोए मैच जीता था. इसके बाद इंग्लैंड ने ही पाकिस्तान को फाइनल में हराते हुए वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था. भारतीय टीम 2014 के बाद से टूर्नामेंट के फाइनल में नहीं जा पाई है. 

यह भी पढ़ें :

IND vs BAN: क्या बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलेंगे रोहित शर्मा? BCCI सचिव जय शाह ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरा टी20 हारने पर बोले गौतम गंभीर, कहा - हम एक वर्ल्ड चैंपियन...
दूसरा टी20 हारने पर बोले गौतम गंभीर, कहा - हम एक वर्ल्ड चैंपियन...
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
IPL 2027 से पहले CSK को झटका, दिग्गज ने 8 साल बाद छोड़ी टीम
IPL 2027 से पहले CSK को झटका, दिग्गज ने 8 साल बाद छोड़ी टीम
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget