एक्सप्लोरर

IND vs PAK: आज भारत-पाकिस्तान में कौन जीतेगा? जानें दिग्गजों की राय और क्या कहते हैं आंकड़े

IND vs PAK Asia Cup: भारत और पाकिस्तान का एशिया कप मैच आज होने वाला है. यहां जानिए दिग्गजों ने इस मैच को लेकर क्या राय दी है और मुकाबले के कुछ खास आंकड़ों पर भी नजर डालिए.

भारत-पाकिस्तान के शुरू होने में चंद घंटे बाकी रह गए हैं. यह कुल 20वीं बार होगा जब एशिया कप में दोनों टीम आमने-सामने आ रही होंगी. एशिया कप 2025 में दोनों टीमें एक-एक जीत दर्ज कर चुकी हैं और आज का मैच जीतने वाली टीम सुपर-4 में जाने के करीब आ जाएगी. भारत-पाक मैच पर खूब विवाद भी हो रहा है, लेकिन इसी बीच दिग्गजों ने अलग-अलग राय भी दी हैं. वसीम अकरम ने तो माना कि भारतीय टीम बहुत मजबूत दिखाई पड़ रही है.

आंकड़ों पर एक नजर

एशिया कप इतिहास में भारत और पाकिस्तान 19 बार आमने-सामने आए हैं, जिनमें 10 बार टीम इंडिया और 6 बार पाकिस्तान ने बाजी मारी है. जबकि उनके 3 मैच ड्रॉ रहे. वहीं टी20 एशिया कप में उनके 3 मैच खेले गए हैं, जिनमें भारत 2 बार और पाक टीम एक बार जीती है. संजू सैमसन, शुभमन गिल ऐसे खिलाड़ी हैं जो पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ किसी टी20 मैच में खेल रहे होंगे. वहीं अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला मैच खेलने उतरेंगे.

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम की बात करें तो यहां भारत के खिलाफ पाकिस्तान का रिकॉर्ड अच्छा है. दोनों ने यहां 3 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें पाक टीम दो बार जीती है. दुबई स्टेडियम में टीम इंडिया का टी20 में जीत-हार रिकॉर्ड 7-3 का है. हार्दिक पांड्या, भारत-पाकिस्तान टी20 मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. वो अपने 13 विकेटों के रिकॉर्ड को और बेहतर कर सकते हैं.

जानें दिग्गजों की राय

सबसे पहले पाकिस्तानी दिग्गजों पर नजर डालें तो वसीम अकरम ने कहा कि भारतीय टीम काफी मजबूत दिख रही है, लेकिन पाक टीम ट्राई सीरीज जीतकर आ रही है जिससे वो बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ भारत को टक्कर देगी. वहीं शोएब अख्तर ने भी माना कि टीम इंडिया बहुत मजबूत है और उसे हराना पाकिस्तान के लिए बहुत मुश्किल काम होगा.

दिनेश कार्तिक ने कहा कि टी20 में कभी भी कोई टीम किसी को हरा सकती है. हालांकि भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में जीत की प्रबल दावेदार है. दिग्गज कमेंटेटर हर्षा भोगले ने भी कहा कि वो अभिषेक शर्मा और शाहीन अफरीदी की टक्कर देखने को उत्सुक हैं. पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने कहा कि पाकिस्तान की मोहम्मद नवाज, अबरार अहमद और सुफियां मुकीम की स्पिनरों की तिकड़ी टीम इंडिया के लिए मुश्किल पैदा कर सकती है.

यह भी पढ़ें:

IND vs PAK Asia Cup: IPL टीम के बाद PSL टीम ने भी किया भारत-पाकिस्तान मैच का बॉयकॉट! सोशल मीडिया पर भिड़ी 2 फ्रेंचाइजी

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजिंक्य रहाणे ने लिया संन्यास, इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
अजिंक्य रहाणे ने लिया संन्यास, इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
किस गेंदबाज से लगता है डर? वैभव सूर्यवंशी ने दिया ये जवाब
किस गेंदबाज से लगता है डर? वैभव सूर्यवंशी ने दिया ये जवाब
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
आकिब नबी को टीम में शामिल नहीं करने पर भड़के इरफान पठान, दिया ये बयान
आकिब नबी को टीम में शामिल नहीं करने पर भड़के इरफान पठान, दिया ये बयान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget