एक्सप्लोरर

'हम इसे बड़ा मैच नहीं मान रहे', भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले UAE कप्तान ने दिया अजीब बयान

India vs United Arab Emirates, IND vs UAE: यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम ने हैरान करने वाला बयान दिया है. जानें भारत से मैच को लेकर उन्होंने क्या कुछ कहा.

2025 एशिया कप में आज भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच मैच है. यह टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला होगा. दुबई में भारत और यूएई की टीमें भिड़ेंगी. इस मैच से पहले यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम ने हैरान करने वाला बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि हम इसे बड़ा मैच नहीं मान रहे हैं. 

भारत के खिलाफ मैच से ठीक पहले यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम ने कहा, "हम इसे बड़ा मैच नहीं मानेंगे, क्योंकि सभी टीमें अच्छी हैं, इसलिए सभी मैच एक जैसे होंगे. हम जो कड़ी मेहनत कर रहे हैं, हम अपनी योजना पर अडिग रहेंगे. हमने जो सीखा है और जो हम कर रहे हैं, हम उसके अनुसार ही आगे बढ़ेंगे. नतीजा खेल पर निर्भर करता है. हम यहां खूब क्रिकेट खेलते हैं, आप कह सकते हैं कि भारत और पाकिस्तान भी यहां खूब क्रिकेट खेलते हैं, लेकिन यह हमारा घरेलू मैदान है, इसलिए हम इसका पूरा फायदा उठाने और अच्छा क्रिकेट खेलने की पूरी कोशिश करेंगे."

एशिया कप में यूएई का रिकॉर्ड

यूएई ने पिछले 12 महीनों में 26 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले, जिसमें उनका रिकॉर्ड अच्छा रहा. टीम ने 20 मैच जीते और 6 हारे. हालांकि एशिया कप से पहले हुई ट्राई सीरीज में यूएई अफगानिस्तान और पाकिस्तान से एक भी मैच नहीं जीत पाई थी. एशिया कप टी20 में यूएई ने 7 मच खेले हैं, जिनमें 3 जीते हैं और 4 हारे हैं. उन्होंने एशिया कप (2015/16) में एक मैच अफगानिस्तान के खिलाफ भी जीता है.

कहां लाइव देखें भारत और यूएई का मैच?

एशिया कप 2025 का ब्रॉडकास्ट पार्टनर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क है. ऐसे में आप टीवी पर भारत और यूएई का मैच सोनी स्पोर्ट्स 1, सोनी स्पोर्ट्स 3 (हिंदी), सोनी स्पोर्ट्स 4 और सोनी स्पोर्ट्स 5 पर देख सकेंगे. वहीं मोबाइल पर मैच देखने वाले दर्शक इस मुकाबले को और एशिया कप के सभी मैचों को सोनी लाइव ऐप पर देख सकते हैं. इसके आलावा फैनकोड ऐप पर भी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी.

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट शुरू, राहुल-यशस्वी की जोड़ी क्रीज पर मौजूद
LIVE: भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट शुरू, राहुल-यशस्वी की जोड़ी क्रीज पर मौजूद
IPL टीमों का देशप्रेम, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर यूं जताया गर्व
IPL टीमों का देशप्रेम, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर यूं जताया गर्व
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
गॉल टेस्ट में भारत की पहले बैटिंग, सरफराज को मौका नहीं, देखें प्लेइंग XI
गॉल टेस्ट में भारत की पहले बैटिंग, सरफराज को मौका नहीं, देखें प्लेइंग XI

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget