एक्सप्लोरर

IND vs AUS: पहले गई उपकप्तानी अब टीम से कटेगा पत्ता! तीसरे टेस्ट में केएल राहुल की जगह यह खिलाड़ी करेगा ओपनिंग

India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी 2 टेस्ट मैचों के लिए केएल राहुल के खराब फॉर्म को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उनसे उपकप्तानी की जिम्मेदारी वापस ले ली है.

KL Rahul: भारतीय क्रिकेट टीम ने भले ही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर अपना कब्जा बरकरार रखा हो लेकिन केएल राहुल के फॉर्म को लेकर सभी काफी चिंतित जरूर हैं. दिल्ली टेस्ट मैच को जीतने के बाद जब आखिरी 2 टेस्ट मैचों के लिए टीम का ऐलान किया गया तो उसमें राहुल का नाम तो था लेकिन उन्हें उपकप्तानी की जिम्मेदारी से हटा दिया गया.

अभी तक इस टेस्ट सीरीज में केएल राहुल ने 3 पारियों में बल्लेबाजी की जिसमें वह 20, 17 और 1 रन ही बनाने में कामयाब हो सके हैं. ऐसे में तीसरे टेस्ट मैच में उनकी जगह पर शानदार फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जाने का फैसला किया जा सकता है. दिल्ली टेस्ट मैच खत्म होने के बाद भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी एक छोटे से ब्रेक पर गए हुए हैं और वह इंदौर में 25 फरवरी को पहुंच जायेंगे.

19 फरवरी को जब शिव सुंदर दास की अध्यक्षता में भारतीय चयन समिति ने आखिरी 2 टेस्ट मैच और वनडे टीम के लिए टीम का ऐलान किया तो राहुल को उपकप्तानी की जिम्मेदारी से मुक्त करने का भी फैसला सुना दिया. भले ही राहुल को कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ इस खराब दौर में लगातार कैमरे के सामने उनका समर्थन कर रहे हैं लेकिन ड्रेसिंग रूम में इसके उलट कुछ अलग ही तस्वीर दिखाई देती है.

एक सीनियर बीसीसीआई ऑफीशियल ने इनसाइड स्पोर्ट्स को दिए अपने बयान में कहा कि हमारा विचार था कि हम उनकी जितनी मदद कर सकते हैं करनी चाहिए. टीम में उनकी जगह काफी अनिश्चित दिख रही है, राहुल ने इससे पहले विदेशी दौरों के दौरान काफी अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन इस समय वह उस स्तर का खेल नहीं दिखा पा रहे और टीम में अपनी जगह बरकरार रखने के लिए वह संघर्ष कर रहे हैं. हमने जीतती हुई टीम से अधिक छेड़छाड़ ना करने का फैसला किया और इसी कारण राहुल को टीम में बरकरार रखा गया है.

आखिर कौन निभाएगा तीसरे टेस्ट मैच में उपकप्तानी की जिम्मेदारी?

केएल राहुल को उपकप्तानी की जिम्मेदारी से हटाए जाने के साथ अब शुभमन गिल का इंदौर टेस्ट मैच में खेलना भी लगभग तय माना जा रहा है. वहीं तीसरे टेस्ट मैच में आखिर उपकप्तानी की जिम्मेदारी कौन सा खिलाड़ी निभाएगा इसको लेकर भी अब सभी सवाल पूछ रहे हैं. ऐसे में रोहित शर्मा को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वह अपना उत्तराधिकारी चुन सकते हैं.

 

यह भी पढ़े...

Women T20 World Cup: भारत समेत तीन टीमों ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश, जानें प्वाइंट्स टेबल का ताजा हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंटरनेशनल प्रेशर नहीं झेल पाए वैभव सूर्यवंशी, बुरी तरह फ्लॉप 'वंडर बॉय'; मोहम्मद सिराज की खतरनाक गेंद पर हुए आउट
इंटरनेशनल प्रेशर नहीं झेल पाए वैभव सूर्यवंशी, मोहम्मद सिराज की खतरनाक गेंद पर हुए आउट
क्या अभिषेक शर्मा कर रहे हैं माहिरा शर्मा को डेट? इंस्टाग्राम की 'सीक्रेट' पोस्ट से चर्चाएं तेज
क्या अभिषेक शर्मा कर रहे हैं माहिरा शर्मा को डेट? इंस्टाग्राम की 'सीक्रेट' पोस्ट से चर्चाएं तेज
Cricket Record: 27 गेंदों में ठोक दिया शतक, 41 बॉल पर 144 रन ती तूफानी पारी; जानिए सबकुछ
27 गेंदों में ठोक दिया शतक, 41 बॉल पर 144 रन ती तूफानी पारी; जानिए सबकुछ
खिलाड़ियों के बीच जमकर हुई घूंसेबाजी, इस क्रिकेट टीम का कप्तान भी लड़ाई शामिल; मचा बवाल
खिलाड़ियों के बीच जमकर हुई घूंसेबाजी, इस क्रिकेट टीम का कप्तान भी लड़ाई शामिल; मचा बवाल

वीडियोज

E85 Fuel आप अपनी गाड़ी में डाल सकते हैं ? | Auto Live #e85 #flexfuel
Babla Kochhar ने खोले career के अनसुने राज, बताया कैसे मिला Acting में दूसरा मौका
Khan Sir Controversy: What happened inside the courtroom today regarding Khan Sir's case? | Patna Coaching Firing
Iran-US-Israel War Update: हूती विद्रोहियों का अब तक का सबसे बड़ा हमला | Trump| Middle East Crisis
Sansani : रील पर गोल्ड चैलेंज...चोरों ने कहा चैलेंज कबूल है | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में भारतीय जहाज पर हमला, भारत की अपील पर ओमान ने तुंरत लिया बड़ा एक्शन, ऐसे बचाई इंडियंस की जान
समंदर में भारतीय जहाज पर हमला, भारत की अपील पर ओमान ने तुंरत लिया बड़ा एक्शन, ऐसे बचाई इंडियंस की जान
'आपका गैंग एकदम्मे नंगई पर उतारू हो चुका...', ओम प्रकाश राजभर की ये बात अखिलेश को नहीं आएगी पसंद
'आपका गैंग एकदम्मे नंगई पर उतारू हो चुका...', ओम प्रकाश राजभर की ये बात अखिलेश को नहीं आएगी पसंद
यूसुफ पठान ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ तो आया अधीर रंजन चौधरी का पहला रिएक्शन, कहा- 'TMC ने तो मुझे...'
यूसुफ पठान ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ तो आया अधीर रंजन का पहला रिएक्शन, कहा- 'TMC ने तो मुझे...'
क्या अभिषेक शर्मा कर रहे हैं माहिरा शर्मा को डेट? इंस्टाग्राम की 'सीक्रेट' पोस्ट से चर्चाएं तेज
क्या अभिषेक शर्मा कर रहे हैं माहिरा शर्मा को डेट? इंस्टाग्राम की 'सीक्रेट' पोस्ट से चर्चाएं तेज
Bandar BO Day 4: मंडे टेस्ट में बुरी तरह पिटी बॉबी देओल की ‘बंदर’, चार दिनों का कलेक्शन जान लगेगा झटका
मंडे टेस्ट में बुरी तरह पिटी बॉबी देओल की ‘बंदर’, चार दिनों का कलेक्शन जान लगेगा झटका
ईरान-इजरायल में छिड़ी जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया बड़ा ऐलान, बोले - 'अगले दो हफ्तों में...'
ईरान-इजरायल में छिड़ी जंग के बीच ट्रंप ने कर दिया बड़ा ऐलान, बोले - 'अगले दो हफ्तों में...'
कोचिंग सेंटर पर हमला मामले में खान सर को बड़ी राहत, अदालत ने गिरफ्तारी पर सुनाया फैसला
कोचिंग सेंटर पर हमला मामले में खान सर को बड़ी राहत, अदालत ने गिरफ्तारी पर सुनाया फैसला
NCC Maharashtra PM Internship: एनसीसी कैडेट्स के लिए नौकरी का बड़ा मौका, मुंबई-पुणे में लगेंगे प्लेसमेंट कैंप
एनसीसी कैडेट्स के लिए नौकरी का बड़ा मौका, मुंबई-पुणे में लगेंगे प्लेसमेंट कैंप
Embed widget