एक्सप्लोरर

Women T20 World Cup: भारत समेत तीन टीमों ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश, जानें प्वाइंट्स टेबल का ताजा हाल

आयरलैंड को हराने के बाद टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. वहीं, इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम भी अंतिम-4 में पहुंच चुकी है. जबकि चौथी टीम की रेस में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका है.

Womens T20 World Cup 2023 Points Table: वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने आयरलैंड को हरा दिया है. इस मैच में भारतीय टीम ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत आयरलैंड को 5 रनों से हराया. वहीं, इस जीत के बाद हरमनप्रीत कौर की अगुवाली टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच गई है. भारतीय टीम इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान और आयरलैंड के साथ ग्रुप-बी में थी. इस ग्रुप से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीमें तय हो चुकी हैं. भारत के अलावा ग्रुप-बी से इंग्लैंड की टीम ने क्वॉलीफाई किया. अब तक इंग्लैंड की टीम ने अपने तीनों मुकाबले जीतें हैं जबकि भारतीय टीम ने 4 मैचों में 3 जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की.

क्या है सेमीफाइनल का समीकरण?

वहीं, ऑस्ट्रेलिया के अलावा न्यूजीलैंड, श्रीलंका, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश की टीम ग्रुप-ए में है. इस ग्रुप से ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल के लिए क्वॉलीफाई कर लिया है. जबकि दूसरी टीम का फैसला होना बाकी है. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने चारों मैच जीते. फिलहाल, इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया के बाद न्यूजीलैंड दूसरे नंबर पर काबिज है. न्यूजीलैंड के 4 मैचों में 4 प्वॉइंट्स हैं. इसके अलावा श्रीलंका और बांग्लादेश की टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है. मेजबान साउथ अफ्रीकी टीम 3 मैचों में 1 जीत के साथ फिलहाल चौथे नंबर पर है, लेकिन सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कायम हैं.

कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है साउथ अफ्रीकी टीम?

दरअसल, साउथ अफ्रीकी टीम अब तक टूर्नामेंट में 3 मैच खेल चुकी है. मेजाबान टीम को महज एक जीत मिली है, जबकि 2 मैचों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है. साउथ अफ्रीकी टीम अपना आखिरी ग्रुप मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी. अगर साउथ अफ्रीकी टीम बांग्लादेश को हराने में कामयाब रहती है तो मेजबान टीम के 4 मैचों में 4 प्वॉइंट्स हो जाएंगे, जबकि न्यूजीलैंड के भी 4 प्वॉइंट्स हैं, लेकिन कीवी टीम अपने सारे ग्रुप मैच खेल चुकी हैं. फिलहाल, न्यूजीलैंड टीम बेहतर नेट रन रेट के कारण दूसरे नंबर है. अगर साउथ अफ्रीकी टीम आखिरी मैच में बांग्लादेश को बड़े अंतर से हराने में कामयाबी रहती है तो न्यूजीलैंड से नेट रन रेट के मामले में आगे निकल जाएगी. इस तरह साउथ अफ्रीकी टीम सेमीफाइनल में क्वॉलीफाई कर जाएगी. बताते चलें कि सेमीफाइनल के लिए भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम क्वॉलीफाई कर चुकी है. जबकि चौथी टीम के लिए न्यूजीलैंड या फिर साउथ अफ्रीका हो सकती है.

ये भी पढ़ें-

150वें T20I में हरमनप्रीत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली भारत की पहली महिला और विश्व की चौथी क्रिकेटर बनीं

Watch: इस लड़की ने सरेआम 'विराट कोहली' को किया KISS! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget