एक्सप्लोरर

UGA vs ZIM: युगांडा ने रचा इतिहास, पहली बार किसी बड़ी टीम को दी शिकस्त; टी20 वर्ल्ड कप 2024 में हो सकती है एंट्री

Uganda Cricket: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अफ्रीकी रीजन क्वालीफायर मैच में युगांडा ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से शिकस्त दी. युगांडा ने 5 गेंद बाकी रहते यह ऐतिहासिक जीत हासिल की.

T20 WC 2024 Qualifiers: युगांडा क्रिकेट टीम ने रविवार (26 नवंबर) को एक यादगार जीत दर्ज की. इस टीम ने टी20 क्रिकेट में जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हरा दिया. यह पहली बार है, जब युगांडा ने किसी बड़ी टीम को क्रिकेट में धूल चटाई है. खास बात यह भी है कि यह पहला ही मौका था, जब युगांडा की टीम किसी फुल आईसीसी मेंबर के सामने मैदान में उतरी थी.

आईसीसी के फुल मेंबर्स में महज 12 नाम हैं. इनमें जिम्बाब्वे भी शामिल है. ऐसे में युगांडा की जिम्बाब्वे पर जीत के बहुत ज्यादा मायने निकलते हैं. इस जीत से युगांडा में क्रिकेट को तो बढ़ावा मिलेगी ही, साथ ही अगर सब कुछ आगे भी ठीक रहा तो यह टीम वर्ल्ड कप 2024 में भी एंट्री कर सकती है.

दरअसल, युगांडा की यह जीत टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए 'अफ्रीकी रीजन क्वालीफायर' मुकाबलों में आई है. इन मुकाबलों में सात टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें टॉप-2 पर रहने वाली टीमों को अगले साल वेस्टइंडीज और अमरिका में होने वाला टी20 वर्ल्ड कप की 20 टीमों में एंट्री मिलेगी. युगांडा ने अपनी ताजा जीत के साथ इन सात टीमों की पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर जगह बना ली है. ऐसे में अगर वह बाकी बचे क्वालीफायर्स में भी यह प्रदर्शन जारी रखती है तो उसका पहली बार किसी वर्ल्ड कप में खेलने का दरवाजा खुल जाएगा.

तीसरे पायदान पर पहुंची युगांडा
सात टीमों के 'अफ्रीकी रीजन क्वालीफायर' में पहले पायदान पर नामीबिया (6 अंक) है. दूसरे स्थान पर केन्या (6 अंक) है और तीसरा स्थान युगांडा (4 अंक) का है. वहीं जिम्बाब्वे के खाते में अब तक महज 2 अंक है. यह सभी टीमें 3-3 मुकाबले खेल चुकी हैं. अब अगर युगांडा अपने बाकी बचे तीनों मैचों को जीत लेती है तो वह टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए क्वालीफाई कर सकती है.

युगांडा ने कैसे दी जिम्बाब्वे को मात?
युगांडा के कप्तान ब्रायन मसाबा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और अपने गेंदबाजों के दम पर जिम्बाब्वे को महज निर्धारित 20 ओवर में 136 रन पर रोक दिया. दिनेश नाकरानी ने यहां 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट झटकते हुए लाजवाब गेंदबाजी की. इसके बाद युगांडा ने लक्ष्य हासिल करने के दौरान अपनी सलामी जोड़ी को तो जल्द ही खो दिया लेकिन इसके बाद मध्यक्रम ने सूझ-बूझ के साथ बल्लेबाजी करते हुए युगांडा को आसान जीत दिला दी.

यह भी पढ़ें...

World Cup 2023: वर्ल्ड कप जीते एक हफ्ता बीता, जानें क्यों अब तक ऑस्ट्रेलियाई टीम का नहीं हुआ चैंपियंस वाला स्वागत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget