एक्सप्लोरर

World Cup 2023: वर्ल्ड कप जीते एक हफ्ता बीता, जानें क्यों अब तक ऑस्ट्रेलियाई टीम का नहीं हुआ चैंपियंस वाला स्वागत

WC 2023 Winners: ऑस्ट्रेलियाई वर्ल्ड कप विजेता टीम के कुछ ही खिलाड़ी देश वापस लौटे हैं. ज्यादातर खिलाड़ी अभी भी भारत में ही टी20 सीरीज खेल रहे हैं.

Cricket Australia: वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया को चैंपियन बने पूरा एक हफ्ता बीत चुका है. लेकिन अब तक टीम को वह सम्मान नहीं मिला जिसकी वह हकदार थी. ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप स्क्वाड के खिलाड़ी जब देश लौटे तो उनके लिए न तो एयरपोर्ट पर फैंस की भीड़ थी और न ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किसी तरह के स्वागत का आयोजन रखा था. यहां तक कि हमेशा ट्रॉफी जीतने वाली टीम की होने वाली 'ओपन बस परेड' के लिए भी कोई इंतजाम न था. आखिर ऐसा क्यों हुआ? क्यों बोर्ड ने अपने वर्ल्ड कप विजेताओं के लिए इतनी बेरूखी दिखाई? क्यों एयरपोर्ट पर इन चैंपियंस को बधाइयां देने के लिए फैंस नहीं थे? यह सभी सवाल हर क्रिकेट फैंस के दिल में उठ रहे होंगे. यहां हमने इन्हीं सवालों के जवाब खोजने की कोशिश की है.

दरअसल, वर्ल्ड कप के ठीक बाद ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज शुरू हो गई. ऐसे में कंगारुओं की वर्ल्ड कप स्क्वाड के आधे खिलाड़ियों को भारत ही रुकना पड़ा. कप्तान पैट कमिंस समेत 6-7 खिलाड़ी ही ऑस्ट्रेलिया पहुंचे. आधी टीम के साथ चैंपियन बनने का जश्न भी अधूरा ही लगता. संभवतः यह सबसे बड़ा कारण रहा जिसके चलते ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का स्वागत सम्मान अब तक नहीं हुआ.

अब यहां सवाल यह भी उठता है कि आखिर क्यों वर्ल्ड कप के ठीक बाद टी20 सीरीज रख दी गई? क्या इसे एक हफ्ते बाद नहीं रख सकते थे? ये सवाल क्रिकेट एक्सपर्ट्स से लेकर पूर्व क्रिकेटर भी उठाते रहे हैं. खुद क्रिकेटर भी मानते हैं कि आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट्स के ठीक बाद कुछ दिन तक किसी भी तरह की सीरीज नहीं रखी जानी चाहिए. इससे वर्ल्ड कप जीत का मजा किरकिरा होता है. पिछली बार टी20 वर्ल्ड कप में भी इंग्लैंड के चैंपियन बनने के बाद उसे कुछ दिनों के अंदर ही सीरीज खेलनी पड़ी थी. इसे लेकर आदिल रशीद ने सवाल भी उठाए थे.

हालांकि यह मामला क्रिकेट बोर्ड्स और ब्रॉडकास्टिंग पार्टनर्स से जुड़ा हुआ है. और जब बात पैसों की होती है तो ब्रॉडकास्टर्स का क्रिकेट बोर्ड्स पर दबाव होता ही है कि टीमों को ज्यादा ब्रेक न मिले और लगातार क्रिकेट हो.

क्या अब आगे होगा ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स का स्वागत?
सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के अनुसार, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अगले हफ्ते सिडनी में वर्ल्ड कप ट्रॉफी की मूल प्रति लाने की योजना बना रहा है. तब तक ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप स्क्वाड के बाकी खिलाड़ी भी भारत से वतन वापसी कर चुके होंगे. हालांकि, यहां भी कुछ पेंच फंस सकते है. ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ खिलाड़ी अपने बिग बैश लीग कमिटमेंट के लिए अलग-अलग दिशाओं में पहुंच जाएंगे. ऐसे में संभव है कि ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस और एडम जम्पा जैसे प्लेयर्स अनुपस्थिति रहे. यानी आगे ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्वागत हो सके, यह भी अभी साफ नहीं है.

एलेक्स कैरी ने उठाया था सवाल
ऑस्ट्रेलियाई टीम के वर्ल्ड कप स्क्वाड के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने देश वापस लौटने के बाद चैंपियन बनने के जश्न से जुड़े सवाल पर जवाब दिया था. उन्होंने कहा था कि हमारे कुछ खिलाड़ी विशाखापट्टनम में ही जश्न मना रहे हैं. हम सभी साथी खिलाड़ी फिलहाल अलग-अलग दिशाओं में जा रहे हैं. जब हम पर्थ में टेस्ट खेलने के लिए इकट्ठे होंगे तब उस पल को फिर से याद कर खुश होंगे. यह वाकई बेहद ही खराब शेड्यूलिंग है कि आप वर्ल्ड कप जीतो और फिर कुछ ही दिनों के अंदर फिर से मैच खेलना शुरू कर दो.

यह भी पढ़ें...

Imam Ul Haq Wedding: कव्वाली नाइट से लेकर निकाह की रस्मों तक, वीडियो में देखें पाकिस्तान के धाकड़ बल्लेबाज की शादी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget