एक्सप्लोरर

Hardik Pandya IPL Salary: आईपीएल के हर सीजन में हार्दिक पांड्या को मिलती है इतनी सैलरी, 10 लाख रुपये से शुरू किया था सफर

Hardik Pandya: हार्दिक को आईपीएल के हर सीजन में 11 करोड़ रुपये बतौर सैलरी मिलती है. उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उन्हें ये पैसे उत्तेजित नहीं करते हैं.

Hardik Pandya IPL Salary: भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) सुर्खियों में हैं. हाल ही में खबर आई थी कि मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने उनकी दो घड़ी जब्त की थी. बाद में हार्दिक ने इसपर सफाई जारी की थी. हार्दिक को महंगी घड़ियों और गाड़ियों का शौक है. करोड़ों की घड़ी पहनने वाले हार्दिक पांड्या भारत में सबसे ज्यादा कमाई वाले क्रिकेटरों में से एक हैं. उन्होंने बीसीसीआई से तो सैलरी मिलती ही है, इसके अलावा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से भी उनको अच्छी खास रकम मिलती है.   

हार्दिक को आईपीएल के हर सीजन में 11 करोड़ रुपये बतौर सैलरी मिलती है. उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि ये पैसे उन्हें उत्तेजित नहीं करते हैं. उनके पैर जमीन पर ही हैं. हार्दिक पांड्या ने कहा कि जब मुझे 11 करोड़ रुपये और मेरे भाई कृणाल को 9 करोड़ रुपये यानी हमें कुल 20 करोड़ मिलने लगे तब भी हम काफी हद तक जमीनी थे. इन पैसों ने हमें बहुत ज्यादा उत्तेजित नहीं किया. हम खुश थे, लेकिन हम अब भी पहले जैसे ही थे, पैसों के साथ स्टेबिलिटी तो आई ही थी. उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें जब 10 लाख मिलते थे तब भी कोई परेशानी नहीं थी.

आईपीएल में मुंबई इंडियंस से खेलते हैं हार्दिक

बता दें कि हार्दिक पांड्या आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं. हार्दिक ने मुंबई के लिए 92 मैच खेले हैं. उन्होंने 2021 में 11 करोड़ रुपये का वेतन प्राप्त किया. हार्दिक ने खुलासा किया कि वर्ष 2016 में, शीर्ष स्तर के कुछ क्रिकेटरों ने आकर उनसे कहा कि वह 6-7 करोड़ कमाने के योग्य हैं क्योंकि वह तब तक भारत के लिए खेल चुके थे. 2016 में उन्हें 10 लाख रुपये मिल रहे थे. 

10 लाख रुपये थी हार्दिक की बेस प्राइस

हार्दिक पांड्या की आईपीएल में पहली बार बोली साल 2014 में लगी थी. 10 लाख की बेस प्राइस वाले हार्दिक को किसी भी फ्रैंचाइजी ने नहीं खरीदा था. 2015 में हार्दिक पांड्या की किस्मत खुली और मुंबई इंडियंस ने उन्हें 10 लाख की बेस प्राइस में खरीदा. 

खिलाड़ियों की अगली नीलामी तक हार्दिक पांड्या कैप्ड प्लेयर हो चुके थे. उन्होंने 2015 के सीजन में सिर्फ 9 मैच खेले और अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा और साल 2016 में उन्हें ऑस्ट्रेलिया में डेब्यू करने का मौका मिला. 

ये भी पढ़ें- Champions Trophy 2025: चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाएगी टीम इंडिया? अनुराग ठाकुर ने दिया ये जवाब

Wasim Jaffer: ICC के शेड्यूल पर वसीम जाफर ने लिए मजे, कहा- एक गई दूसरी आती है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget