एक्सप्लोरर

Champions Trophy 2025: चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाएगी टीम इंडिया? अनुराग ठाकुर ने दिया ये जवाब

Anurag Thakur: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने 2025 चैम्पियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान को दी है. पाकिस्तान 29 साल बाद आईसीसी के किसी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा.

Anurag Thakur on Champions Trophy 2025: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 2025 चैम्पियंस ट्रॉफी (Champions Trophy 2025) की मेजबानी पाकिस्तान को दी है. पाकिस्तान 29 साल बाद आईसीसी के किसी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा. पाकिस्तान को मेजबानी मिलने के साथ ही ये सवाल भी खड़ा गया कि क्या टीम इंडिया पड़ोसी मुल्क का दौरा करेगी. 

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को इस सवाल का जवाब दिया है. उन्होंने बताया कि टीम इंडिया पाकिस्तान का दौरा करेगी या नहीं. अनुराग ठाकुर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि गृह मंत्रालय इस फैसले में शामिल होगा और काफी आकलन के बाद ही इस पर फैसला लिया जाएगा.

बता दें कि दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के कारण भारत ने लंबे समय से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है. दोनों देश आईसीसी के टूर्नामेंट में एक-दूसरे का सामना करते हैं. अनुराग ठाकुर ने कहा कि समय आने पर देखेंगे कि क्या करना है. गृह मंत्रालय निर्णय लेने में शामिल होगा. उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में कई देश सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान जाने से पीछे हट गए हैं. उस वक्त पर फिर से सुरक्षा का जायजा लेंगे और फैसला करेंगे.

आईसीसी ने जारी किया 2031 का शेड्यूल 

आईसीसी ने मंगलवार को 2031 तक के टूर्नामेंट्स का शेड्यूल जारी किया. पाकिस्तान को 29 साल बाद आईसीसी के किसी टूर्नामेंट की जिम्मेदारी मिली है. 2009 में श्रीलंकाई टीम पर आतंकी हमले के बाद से टीमें पाकिस्तान का दौरा करने से बचती आई हैं.

न्यूजीलैंड इसी साल सितंबर में पाकिस्तान के दौरे पर गई थी, लेकिन सीरीज शुरू होने से पहले ही उसने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए दौरा रद्द कर दिया. पाकिस्तान ने इससे पहले 1996 वर्ल्ड कप की संयुक्त मेजबानी थी. पाकिस्तान के अलावा श्रीलंका और भारत में टूर्नामेंट के मैच खेले गए थे. 

ये है आईसीसी का शेड्यूल

-ICC के 2024 से 2031 तक के सीमित ओवर्स के टूर्नामेंट्स पर एक नजर
- साल 2024 में होने वाले T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी अमेरिका और वेस्टइंडीज को दी गई है.
- साल 2025 में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान में खेली जाएगी. आईसीसी ने पाकिस्तान को इस टूर्नामेंट की मेजबानी सौंपी है.
- साल 2026 में T20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा. जिसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका को दी गई है. 
- साल 2027 में वनडे विश्व कप खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट के मैच दक्षिण अफ्रीका, जिंबाब्वे और नामीबिया में खेले जाएंगे. तीन देश मिलकर इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे.
- साल 2028 में होने वाले T20 विश्वकप की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को सौंपी गई है. 
- साल 2029 में आयोजित होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी भारत को मिली है. 
- साल 2030 में T20 वर्ल्ड कप का आयोजन इंग्लैंड आयरलैंड और स्कॉटलैंड में किया जाएगा. 
- साल 2031 में भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से वनडे विश्व कप की मेजबानी करेंगे. 

ये भी पढ़ें- Sourav Ganguly New Role: सौरभ गांगुली को मिली एक और अहम जिम्मेदारी, बने आईसीसी क्रिकेट कमिटी के अध्यक्ष

T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हारी थी पाकिस्तान टीम, ICC ने अब दिया जश्न मनाने का मौका!

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वनडे में इंग्लैंड की धरती पर कैसा है रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिकॉर्ड? आंकड़े देख खुश हो जाएंगे फैंस
वनडे में इंग्लैंड की धरती पर कैसा है रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिकॉर्ड?
Wimbledon Final: वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पहुंचे विंबलडन, सूट-बूट में लग रहे एकदम हीरो; साथ में 'सिक्सर किंग'
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पहुंचे विंबलडन, सूट-बूट में लग रहे एकदम हीरो; साथ में 'सिक्सर किंग'
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, अचानक कोच ने इस्तीफा देकर चौंकाया
इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, अचानक कोच ने इस्तीफा देकर चौंकाया

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget