एक्सप्लोरर

Video: 'बल्लेबाज मैच जीताते हैं लेकिन गेंदबाज...' सूर्यकुमार ने शेयर किया बतौर कप्तान पहली सीरीज जीत का अनुभव

Suryakumar Yadav: भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को पांच मैचों की टी20 सीरीज में 4-1 से शिकस्त दी. इस जीत के बाद सूर्या ने इंटरनेशनल सीरीज में अपने कप्तानी के अनुभव साझा किए.

Suryakumar Yadav On Captaincy: भारतीय टीम ने रविवार (3 दिसंबर) को हुए टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 6 रन से हराकर पांच मैचों की टी20 सीरीज का अंत दमदार अंदाज में किया. भारत ने इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से पटखनी दी. सूर्यकुमार यादव के लिए यह बतौर कप्तान पहली सीरीज थी. अपनी पहली सीरीज में ही उन्होंने टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ जीत दिलाई. यहां सबसे खास बात यह कि यह जीत उन्हें कई सीनियर खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी में मिली.

इस पूरी सीरीज में भारतीय खिलाड़ी बेहद सकारात्मक रवैये के साथ खेलते हुए नजर आए. क्रिकेट के जानकार इसके लिए सूर्या की कप्तानी को भी सराह रहे हैं. खुद सूर्या भी बतौर कप्तान अपनी पहली इंटरनेशनल सीरीज जीत से बेहद खुश हैं. मैच के बाद उन्होंने इस सीरीज के कुछ खास अनुभव शेयर किए.

बीसीसीआई ने इस मुकाबले के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. इस वीडियो में सूर्या कह रहे हैं, 'निश्चित तौर पर सीरीज जीतने के बाद बेहद अच्छा महसूस होता है. और फिर जब आप कप्तान हो तो यह फिलिंग्स लाजवाब होती है. ये मेरी लाइफ में एक नया एंगल है.'

सीरीज में बतौर कप्तान मिले अनुभव को शेयर करते हुए सूर्या कहते हैं, 'हर कोई कहता है कि टी20 गेम बल्लेबाजों का खेल है. बल्लेबाज आपको मैच जरूर जीता सकते हैं लेकिन सीरीज आपको गेंदबाज जीताते हैं.' 

भारतीय गेंदबाजों ने दिखाया दम
सीरीज के पांचवें और आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया को गेंदबाजों ने ही वापसी कराई थी. बेंगलुरु में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को एक वक्त जीत के लिए 41 गेंद पर महज 59 रन बनाने की दरकार थी. टीम के पास 7 विकेट भी बाकी थे. यहां पर अक्षर पटेल ने टिम डेविड को पवेलियन भेज भारत के लिए मौका बनाया. इसके बाद भारतीय गेंदबाज लगातार दबाव बनाने में कामयाब रहे. 17वें ओवर में मुकेश कुमार ने दो विकेट झटक कर ऑस्ट्रेलिया की कमर तोड़ दी. इसके अलावा इस श्रृंखला में 'प्लेयर ऑफ दी सीरीज' का खिताब भी गेंदबाज को ही मिला. रवि बिश्नोई 9 विकेट लेकर यह अवॉर्ड जीतने में कामयाब रहे.

यह भी पढ़ें...

Wasim Akram: 'हर तीन मिनट बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस न किया करो', वसीम अकरम ने पीसीबी को दे डाली तीन-चार सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget