एक्सप्लोरर

इस बल्लेबाज के चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में न होने से हैरान हैं सुरेश रैना, बोले- एक्स-फैक्टर की कमी खलेगी

Champions Trophy India Squad: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने बताया कि चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में क्या कमी है. उन्होंने जो कुछ कहा, वो आपको जरूर जानना चाहिए.

Suresh Raina on Champions Trophy India Squad: 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के शुरू होने में अब एक महीने से भी कम का समय बाकी है. टीम इंडिया इस वैश्विक टूर्नामेंट से पहले आठ मैच खेलेगी. हालांकि, इनमें पांच टी20 मुकाबले हैं. चैंपियंस ट्ऱॉफी के लिए टीम का एलान हो चुका है. पहले टीम इंडिया इंग्लैंड से तीन वनडे मैच खेलेगी और फिर चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेगी. इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने भारतीय स्क्वॉड में एक कमी बताई है. 

सुरेश रैना ने TOI से कहा, "भारत एक मजबूत टीम की तरह दिख रहा है. मुझे विश्वास है कि रोहित भारत को गौरव तक ले जाएगा, लेकिन सूर्या को भारतीय टीम से बाहर किए जाने से मैं बहुत आश्चर्यचकित था. भारत को एक्स-फैक्टर की कमी खलेगी और वह भी मध्य क्रम में, क्योंकि वह एक गेम चेंजर है. वह मैदान के चारों तरफ शॉट्स खेल सकता है. इसी वजह से उसे मिस्टर 360 डिग्री कहते हैं. उन्होंने आगे कहा, सूर्या किसी भी टीम के खिलाफ 9 रन प्रति ओवर से रन बना सकता है. उसे टीम में जरूर होना चाहिए था."

रैना ने स्टार स्पोर्ट्स के प्रेस रूम में TOI से कहा, "भारत को एक ऐसा खिलाड़ी चाहिए था, जो मिडिल ऑर्डर में किसी भी टीम को डोमिनेट कर सके. दुबई के मैदानों के डायमेंशन काफी अलग हैं. सूर्या उन कंडीशंस का काफी फायदा उठा सकता था. अब टॉप-3 पर काफी जिम्मेदारी रहेगी. अगर सूर्या टीम में होता तो टीम को अच्छा बैलेंस मिलता."  

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 7 बल्लेबाज, 4 ऑलराउंडर और 4 गेंदबाज चुने गए हैं. रोहित शर्मा, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और ऋषभ पंत बल्लेबाज हैं. फिर चार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर हैं. चार गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव हैं. 

2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा.

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
SL के खिलाफ पहले Test में भारत की प्लेइंग 11, अश्विन ने चुने ये खिलाड़ी
SL के खिलाफ पहले Test में भारत की प्लेइंग 11, अश्विन ने चुने ये खिलाड़ी
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
24 घंटे के भीतर मिली दूसरी नौकरी, रयान टेन डोएशेट की लगी लॉटरी
24 घंटे के भीतर मिली दूसरी नौकरी, रयान टेन डोएशेट की लगी लॉटरी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget