एक्सप्लोरर

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में सफल होते हैं स्टैंड-इन कप्तान, आंकड़े दे रह हैं गवाही

Border-Gavaskar Trophy: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 के तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ की कप्तानी में जीत दर्ज की. पैट कमिंस की कप्तानी में टीम ने पिछले दोनों मैच गंवाए थे.

Border-Gavaskar Trophy Stand In Captains: इन दिनों भारत में खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया की किस्मत चमकी. मेहमान टीम ने नागपुर और दिल्ली में लगातार दोनों मैच गंवाने के बाद तीसरे टेस्ट में जीत दर्ज की. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ की कप्तानी में जीत अपने नाम की. वहीं, बीते दोनों टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया की कमान नियमित टेस्ट कप्तान पैट कमिंस के हाथों में थी. कमिंस किन्हीं पारिवारिक कारणों के चलते ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऐसा पहली बार नहीं हुआ, जब स्टैंड-इन कप्तान सफल रहे हैं. 2021 में भारत ने रहाणे की कप्तानी में सीरीज़ जीती थी. 

अजिंक्य रहाणे पहले कर चुके हैं कारनामा

इससे पहले 2021 में ऑस्ट्रेलिया में खेली गई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऐसा हो चुका है, जब स्टैंड-इन कप्तान ने टीम को सीरीज़ जिताई थी. पिछली सीरीज़ में विराट कोहली टीम के कप्तान थे और पहले ही मैच में उनकी कप्तानी में टीम इंडिया को करारी शिकस्त मिली थी. इसी मैच में टीम इंडिया महज़ 36 रन पर ऑलाआउट हो गई थी. 

इस मैच के बाद विराट कोहली पैटरनिटी लीव पर भारत वापस लौट गए थे और टीम की कमान अजिंक्य रहाणे के हाथ में दे दी गई थी. रहाणे ने अपनी कप्तानी में टीम को 2-1 से सीरीज़ में जीत दिलाई थी. इस सीरीज़ में ऐतिहासिक गाबा की जीत भी शामिल थी.

अब स्मिथ ने किया कमाल

रहाणे के बाद अब स्टीव स्मिथ यही कमाल करते हुए दिखे. स्मिथ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. इस मैच में जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम का एक खास आंकड़ा भी देखा गया है कि पिछले 20 सालों में भारत का दौरा करते हुए ऑस्ट्रेलिया के पर्मानेंट कप्तान 20 में केवल एक जीत दर्ज कर पाए हैं, जबिक स्टैंड-इन या टेंपरेरी कप्तानों में ने 5 में से 3 मैच अपने नाम किए हैं. इस आंकड़े से साफ है कि भारत दौरे पर ऑस्ट्रेलिया के नियमित कप्तान सफल नहीं रहे हैं. 

 

ये भी पढ़ें...

IND vs AUS: रोहित शर्मा ने बयां किया वायरल वीडियो का सच, बताया किस मुद्दे पर ईशान किशन से कर रहे थे बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget