एक्सप्लोरर

IND vs AUS: रोहित शर्मा ने बयां किया वायरल वीडियो का सच, बताया किस मुद्दे पर ईशान किशन से कर रहे थे बात

Indore Test: इंदौर में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसके बारे में रोहित शर्मा ने खुलासा कर दिया है.

Rohit Sharma On Viral Video: इंदौर टेस्ट की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रोहित शर्मा और ईशान किशन एक साथ बैठे हुए दिख रहे हैं. रोहित शर्मा, ईशान किशन के ऐसा कहते हुए प्रतीत हो रहे हैं कि बल्लेबाज़ों से कहा जाए कि डिफेंसिव नहीं बल्कि थोड़ा तेज़ खेलें, कुछ बड़े शॉट्स लगाएं. ऐसा माना जा रहा था कि रोहित ये बात बल्लेबाज़ी कर रहे चेतेश्वर पुजारा के लिए कहे रहे थे. लेकिन अब, उन्होंने इस वीडियो को लेकर खुलासा कर दिया है. 

रोहित शर्मा ने किया खुलासा

यह वीडियो मैच के दूसरे दिन की है, जब टीम इंडिया अपनी दूसरी पारी खेल रही थी. मैच हारने के बाद रोहित शर्मा से प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस वीडियो को लेकर सवाल किया गया. सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, “वो थोड़ा पर्सनल है यार... बहुत, बहुत ज़्यादा पर्सनल चीज़ है. उसका खेल से कोई लेना देना नहीं था. वो बहुत ज़्यादा ही पर्सनल बात थी. अगर यह एक रणनीतिक बात थी तो मैं आपको बताता, लेकिन यह कुछ बहुत ही व्यक्तिगत था.”

हालांकि, इससे ये साफ हो गया कि कप्तान रोहित शर्मा ने ये बात चेतेश्वर पुजारा को लेकर नहीं कही थी. इस मैच में पुजारा भारत के लिए हाई स्कोरर रहे. उन्होंने दूसरी इनिंग्स में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 59 रन बनाए. 

टीम इंडिया ने 9 विकेट से गंवाया मैच

नागपुर और दिल्ली में शानदार जीत दर्ज करने के बाद इंदौर में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया को 9 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. इस मैच में भारतीय टीम की बैटिंग दोनों ही पारियों में फ्लॉप रही. टीम ने पहली पारी में 109 और दूसरी पारी में 163 रन बोर्ड पर लगाए थे. चौथी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 76 रनों का पीछा करते हुए इस मैच में बड़ी ही आसानी से 1 विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज कर ली थी.

 

ये भी पढ़ें...

IND vs AUS: स्टीव स्मिथ ने सीरीज में शानदार वापसी पर दी प्रतिक्रिया, बताया भारत में कप्तानी करना क्यों है पसंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
टेस्ट में रनों की सबसे बड़ी हार, जानें किसके नाम है ये शर्मनाक रिकॉर्ड?
टेस्ट में रनों की सबसे बड़ी हार, जानें किसके नाम है ये शर्मनाक रिकॉर्ड?
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget