एक्सप्लोरर

Gambhir vs Sreesanth: गंभीर-श्रीसंत विवाद पर एक्शन मोड में आया LLC, सैयद किरमानी और रमन रहेजा ने बताया आगे क्या होगा

Sreesanth- Gambhir Controversy: लीजेंड्स लीग क्रिकेट में बुधवार रात को गौतम गंभीर और श्रीसंथ के बीच बहुत कहासुनी हो गई. इस घटना पर अब एलएलसी ने जांच के बाद एक्शन लेने की बात कही है.

Legends League Cricket: भारत में खेली जा रही लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) में दो पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स के बीच हुआ झगड़ा बीती रात से ही सुर्खियों में है. गौतम गंभीर और श्रीसंथ के बीच हुए इस विवाद ने सभी का ध्यान खींचा है. क्रिकेट फैंस से लेकर एक्सपर्ट्स तक, हर कोई टी20 वर्ल्ड कप 2007 विजेता टीम के इन दो सदस्यों के मैदान में बर्ताव से हैरान भी है और दुखी भी. इन सब के बीच अब एलएलसी ने भी इस विवाद पर निराशा जाहिर की है. लीग की तरह से यह भी कहा गया है कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी.

एलएलसी के कोड ऑफ कंडक्ट एंड एथिक्स कमेटी के चीफ सैयद किरमानी और सीईओ रमन रहेजा ने इस विवाद पर बयान जारी किया है. इस आधिकारिक बयान में कहा गया है कि एलएलसी मैच के दौरान जिस घटना की चर्चा पूरे क्रिकेट जगत में हो रही है, वह एलएलसी की आचार संहिता का उल्लंघन है और एलएलसी के इन नियमों का उल्लंघन करने वाले सभी लोगों के खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जाएगी.

क्या बोले एलएलसी कोड ऑफ कंडक्ट एंड एथिक्स कमेटी के चीफ?
पूर्व क्रिकेटर सैयद किरमानी ने कहा है, एलएलसी क्रिकेट के साथ-साथ खेल भावना को बनाए रखने का प्रयास करता है. इसीलिए वह आचार संहिता के उल्लंघन पर आंतरिक जांच करेगा. मैदान के अंदर और बाहर होने वाले किसी भी दुर्व्यवहार से सख्ती से निपटा जाएगा. इसमें सोशल मीडिया पर हुई गतिविधियां भी दायरे में होगी. एलएलसी के नियमों में साफ तौर पर कहा गया है कि लीग, खेल भावना और जिस टीम का वे प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, उसे बदनाम करने वाले खिलाड़ियों के खिलाफ हर संभव एक्शन लिया जाएगा.

क्या बोले एलएलसी सीईओ?
रमन रहेजा ने अपने बयान में कहा है, एलएलसी अनुबंधित सभी खिलाड़ी शर्तों से बंधे हुए हैं. कुछ गलत हुआ है तो निर्धारित कार्रवाई होनी तय है. हम अनुबंध के उल्लंघन के खिलाफ उचित कार्रवाई करेंगे. दुर्भाग्य से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस घटना की तस्वीरें और वीडियो इस टूर्नामेंट के रोमांचक सीजन से ध्यान हटाकर नेगेटिव सुर्खियां बटोर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि लीग पर ही ध्यान बनाना है. इसीलिए संबंधित कमेटी इस मामले में पूरी जांच के बाद कार्रवाई करेगी.

क्या है पूरा माजरा?
6 दिसंबर 2023 की रात सूरत के को लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में गुजरात जायंट्स और इंडिया कैपिटल्स के बीच मैच खेला गया. इस एलिमिनेटर मुकाबले के दौरान इंडियन कैपिटल्स के गौतम गंभीर और गुजरात जायंट्स के श्रीसंथ आपस में उलझ गए. दोनों के बीच देर तक बहस हुई. साथी क्रिकेटर्स और अंपायरों को बीच बचाव के लिए आना पड़ा. बात यहीं खत्म नहीं हुई. श्रीसंत ने इसके बाद इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए गौतम गंभीर पर कई विवादित बयान भी दिए.

यह भी पढ़ें...

Warner-Jonson Controversy: 'दोनों को एक कमरे में लाओ और...' वॉर्नर-जॉनसन विवाद में कूदे रिक पोंटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget