एक्सप्लोरर

1st Test IND vs SA: बतौर ओपनर रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में बनाया पहला शतक

रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज के रूप में पहला शतक जड़कर भारत को बुधवार को यहां एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी पहले मैच में चाय तक मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है.

रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज के रूप में पहला शतक जड़कर भारत को बुधवार को यहां एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी पहले मैच में चाय तक मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है. तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारत ने बिना कोई विकेट खोए 202 रन बना लिए हैं. बारिश के कारण अम्पायरों ने समय से पहले दूसरे सत्र को खत्म करने का निर्णय लिया. रोहित 115 और मयंक अग्रवाल 84 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं. दूसरे सत्र में दोनों बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए. इस बीच, रोहित ने अपने टेस्ट करियर का चौथ शतक भी लगाया. वह 174 गेंदों की पारी में अब तक पांच छक्के और 12 चौके जड़ चुके हैं. मयंक ने अब तक दो छक्के और 11 चौके जड़े हैं. दोनों बल्लेबाज पहली बार भारत में पारी की शुरुआत कर रहे हैं. एक सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित का यह पहला टेस्ट मैच है. वह अब तक भारतीय टीम के लिए टेस्ट में मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते थे. इससे पहले, लंच तक भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए 91 रन बनाए थे. मेजबान टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. दोनों सलामी बल्लेबाजों ने कप्तान के इस फैसले को सही साबित करते हुए संयम के साथ बल्लेबाजी की और अपना विकेट नहीं गंवाया. दोनों ने शुरुआत में गेंदबाजों को परखा और फिर अपने शॉट खेले. दक्षिण अफ्रीका की टीम इस मैच के साथ अपने आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप के अभियान की भी शुरुआत कर रही है. दोनों टीमों की नजरें इस मुकाबले को जीतकर बढ़त हासिल करने पर होंगी. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज 1-1 से बराबर रही थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget