एक्सप्लोरर

IND vs PAK मैच में रोहित शर्मा तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड, चाहिए सिर्फ 4 छक्के

India vs Pakistan: भारत बनाम पाकिस्तान मैच 23 फरवरी को दुबई में खेला जाएगा. इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पास सचिन के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका होगा.

India vs pakistan champions trophy 2025: रोहित शर्मा की चैंपियंस ट्रॉफी में शुरुआत अच्छी हुई है. पहले मैच में कप्तान ने 36 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली. अब उनकी नजरें पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले पर होंगी, इस मैच में उनके पास सचिन तेंदुलकर के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका होगा.

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच मेजबान के लिए करो या मरो वाला है. पाकिस्तान को इस मैच को जीतना होगा तभी उसकी सेमीफाइनल में जाने की राह बनेगी. रोहित शर्मा ने पिछले मैच में अपने 11 हजार वनडे रन पूरे किए थे, वह इस आंकड़े को सबसे तेज छूने वाले दूसरे भारतीय बने. अब रोहित के पास पाकिस्तान के खिलाफ एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है.

रोहित शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड

पाकिस्तान के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय सचिन तेंदुलकर हैं. उन्होंने 69 मैचों की 67 पारियों में 29 छक्के लगाए हैं. उनके पीछे वर्तमान में टीम के कप्तान रोहित शर्मा हैं. रोहित शर्मा सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ने से 4 छक्के दूर हैं. रोहित ने 19 ही मैचों में 26 छक्के लगाए हैं. 

रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी हैं. उन्होंने 269 मैचों में 338 छक्के लगाए हैं. उनसे आगे पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी हैं, जिनके नाम 398 मैचों में 351 छक्के हैं.

पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 19 मैचों में 51 की अधिक की औसत से 873 रन बनाए हैं. इसमें 2 शतकीय और 8 अर्धशतकीय पारी शामिल हैं. पाकिस्तान के खिलाफ उनकी वनडे में सबसे बड़ी पारी 140 रनों की है. जो उन्होंने 2019 में खेली थी.

पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज (वनडे में)

  • 1- सचिन तेंदुलकर (29)
  • 2- रोहित शर्मा (26)
  • 3- एमएस धोनी (25)
  • 4- युवराज सिंह (22)
  • 5- वीरेंद्र सहवाग (20)

रविवार 23 फरवरी को खेला जाएगा भारत पाकिस्तान मुकाबला

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच रविवार 23 फरवरी को खेला जाएगा. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला ये मुकाबला दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
26 साल के हसन महमूद के आगे ऑस्ट्रेलिया ढेर, बन गया शर्मनाक रिकॉर्ड
26 साल के हसन महमूद के आगे ऑस्ट्रेलिया ढेर, बन गया शर्मनाक रिकॉर्ड
गौतम गंभीर कैसे इंसान हैं? सवाल सुनकर हैरान रह गए हरभजन सिंह
गौतम गंभीर कैसे इंसान हैं? सवाल सुनकर हैरान रह गए हरभजन सिंह

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget