एक्सप्लोरर

वनडे और टी20 में भी टीम इंडिया के लिए खेलना चाहते हैं जडेजा

स्पिनर रविंद्र जडेजा सभी तीनों फॉर्मेट में भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खुद को अच्छी फार्म में रखने के लिये केवल टेस्ट खेलना ही काफी नहीं है.

इंग्लैंड दौरे पर गए रविन्द्र जडेजा को पहले चार टेस्ट मैचों में बेंच की शोभा बढ़ानी पड़ी. लेकिन अब जब कप्तान कोहली ने अंतिम टेस्ट में उन पर भरोसा जताया तो उन्होंने पहले दिन कप्तान निराश भी नहीं किया. लेकिन अब जडेजा चाहते हैं कि वो देश के लिए तीनों फॉर्मेट में अपना योगदान दें. स्पिनर रविंद्र जडेजा सभी तीनों फॉर्मेट में भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खुद को अच्छी फार्म में रखने के लिये केवल टेस्ट खेलना ही काफी नहीं है. जडेजा ने पांचवें और अंतिम टेस्ट के पहले दिन 57 रन देकर एक विकेट चटकाया और यह उनका सीरीज में पहला मैच था. दिन का खेल खत्म होने के बाद जडेजा ने कहा, ‘‘मेरे लिये सबसे बड़ी चीज यही है कि मैं भारत के लिये खेल रहा हूं और अगर किसी दिन मैं अच्छा करता हूं, तो मैं जल्द ही खेल के सभी तीनों फॉर्मेट में खेल सकूंगा. लेकिन मेरा लक्ष्य, सिर्फ यही है कि मुझे मौका मिले और मैं इसका फायदा उठाकर अच्छा प्रदर्शन करूं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब आप सिर्फ एक ही प्रारूप में खेल रहे होते हो तो यह काफी मुश्किल होता है क्योंकि मैचों के बीच में काफी अंतर होता है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिये आपका अनुभव और लय कम हो जाती है. इसलिये आपको खुद को प्रेरित करते रहना होता है. जब भी आपको मौका मिलता है जैसे मुझे इस मैच में मिला है, तो अपनी काबिलियत के हिसाब से मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा.’’ वह भारत के लिये ऑल राउंडर के तौर पर अपनी जगह पक्की करना चाहते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘जब भी मुझे भारत के लिये खेलने का मौका मिलता है तो मुझे बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों पहलूओं में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. मैं टीम का विश्वस्त सदस्य बनना और ऑल राउंडर स्थान को भरना चाहता हूं क्योंकि मैंने बीते समय में भी ऐसा किया है. यह मेरे लिये नया नहीं है. यह सिर्फ समय की बात है.’’ जडेजा ने कहा, ‘‘जब आप खराब दौर से गुजर रहे होते हो तो आपको ज्यादा से ज्यादा खेलने की जरूरत होती है और अपनी फार्म हासिल करने की कोशिश करनी पड़ती है. इसलिये यह संभव है कि मैं जितना ज्यादा से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलूंगा, उतना ही बेहतर प्रदर्शन करूंगा और सभी तीनों फॉर्मेट में वापसी करने में सक्षम रहूंगा.’’
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल
INDW vs ENGW: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूकीं स्मृति मंधाना, इंग्लैंड के छुड़ाए छक्के
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूकीं स्मृति मंधाना, इंग्लैंड के छुड़ाए छक्के

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget