एक्सप्लोरर

मोहित शर्मा के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, IPL इतिहास में सबसे ज्यादा रन देने वाले बन गए गेंदबाज

DC vs GT: मोहित शर्मा आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज बन गए हैं. दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने मोहित शर्मा के 4 ओवर में 73 रन बना डाले.

Most Expensive Spell In IPL History: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस के गेंदबाज मोहित शर्मा के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. दरअसल, मोहित शर्मा आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज बन गए हैं. दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने मोहित शर्मा के 4 ओवर में 73 रन बना डाले. इससे पहले यह रिकॉर्ड बसिल थंपी के नाम दर्ज था. आईपीएल 2018 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के खिलाफ बसिस थंपी ने 70 रन खर्च किए थे. लेकिन अब मोहित शर्मा ने बसिल थंपी को पीछे छोड़ दिया है.

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाजों की फेहरिस्त...

वहीं, इस फेहरिस्त में मोहित शर्मा और बसिल थंपी के बाद तीसरे नंबर पर यश दयाल हैं. आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाजों ने यश दयाल की गेंदों पर 69 रन बटोरे थे. उस मैच के आखिरी ओवर में रिंकू सिंह ने लगातार 5 छक्के समेत 31 रन बनाए थे. इसके बाद रीस टॉप्ले चौथे पायदान पर हैं. आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रीस टॉप्ले ने अपने स्पेल में 68 रन दिए.

दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को दिया 225 रनों का लक्ष्य

दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 224 रनों का विशाल स्कोर बनाया. दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तान ऋषभ पंत ने 5 चौके और 8 छक्कों की मदद से 43 गेंदों पर 88 रनों की नाबाद पारी खेली. इसके अलावा अक्षर पटेल ने 43 गेंदों पर 66 रनों की बेहतरीन पारी खेली. वहीं, आखिरी ओवरों में ट्रिस्टन स्टब्स ने 7 गेंदों पर 27 रन बनाकर शानदार फिनिश किया. बहरहाल, शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस के सामने 225 रनों का लक्ष्य है. खबर लिखे जाने तक गुजरात टाइटंस का स्कोर 5 ओवर के बाद 1 विकेट पर 60 रन है. इस वक्त गुजरात टाइटंस के लिए ऋद्धिमान साहा और साई सुदर्शन क्रीज पर हैं.

ये भी पढ़ें-

दिनेश कार्तिक, मयंक यादव से रियान पराग तक... T20 World Cup के लिए अंबाती रायडू ने चुने चौंकाने वाले नाम

T20 World Cup 2024: 'इस बल्लेबाज को मिल चुका है अमेरिकी वीजा-टिकट...', सहवाग ने किसके लिए की ये बड़ी भविष्यवाणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PAK टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का एलान, बदला कप्तान; 4 खिलाड़ियों की वापसी
PAK टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का एलान, बदला कप्तान; 4 खिलाड़ियों की वापसी
अमृता फडणवीस और क्रिकेटर तिलक वर्मा के बीच बातचीत का वीडियो वायरल
अमृता फडणवीस और क्रिकेटर तिलक वर्मा के बीच बातचीत का वीडियो वायरल
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले 7 देश, भारत तीसरे स्थान पर
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले 7 देश, भारत तीसरे स्थान पर
टीम इंडिया में 3 नए चेहरों का स्वागत, गंभीर ने दिया 'स्पेशल वेलकम'
टीम इंडिया में 3 नए चेहरों का स्वागत, गंभीर ने दिया 'स्पेशल वेलकम'

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
Embed widget