एक्सप्लोरर

WWC17: अगला विश्वकप नहीं खेलेंगी भारतीय कप्तान मिताली राज

WWC17: अगला विश्वकप नहीं खेलेंगी भारतीय कप्तान मिताली राज नई दिल्ली/लॉर्ड्स: महिला विश्वकप फाइनल में इंग्लैंड के हाथों 9 रनों से हार के बाद भारतीय कप्तान मिताली राज ने अगले विश्वकप में खेलने से इन्कार कर दिया है. क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर आज भारत के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका था. लेकिन भारतीय टीम जीत से 9 रन पहले ही दबाव में आ गई और उसे मैच गंवाना पड़ा.  मैच के बाद टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी और भारत की कप्तान मिताली राज ने मैच के बाद कहा कि, 'ये मेरा आखिरी महिला क्रिकेट विश्वकप था, मैं अपले विश्वकप में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं रहूंगी.' हालांकि उन्होंने अभी क्रिकेट से संन्यास और कप्तानी छोड़ने को लेकर कोई भी बड़ा फैसला नहीं लिया. वहीं मिताली ने हार की वजह बताते हुए कहा, 'मैच के दौरान एक वक्त पर मैच बिल्कुल बैलेंस चल रही था, लेकिन खेल के महत्वपूर्ण समय में टीम दबाव में आ गई और हमने लगातार विकेट गंवा दिए. जिसकी वजह से हमें हार का सामना करना पड़ा.' इतना ही नहीं कप्तान मिताली ने भारतीय टीम की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि 'मुझे मेरी टीम पर गर्व है, पूरी टीम ने टूर्नामेंट में बेजोड़ प्रदर्शन किया और किसी भी विरोधी टीम के लिए कोई भी मैच आसान नहीं होने दिया.' इसके अलावा मिताली ने कहा कि जिस तरह का सपोर्ट महिला क्रिकेट को विश्वकप के दौरान मिला है, इससे हमारी हौंसला अफज़ाई मिलती है, फाइनल के दौरान स्टेडियम के पूरे भरे होने से खिलाड़ियों को हौंसला मिलता है.' साथ ही मिताली ने टीम की सबसे अनुभवी गेंदबाज़ी झूलन गोस्वामी की तारीफ करते हुए कहा कि 'वो हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करती हैं.' मिताली राज ने साल 1999 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था. जिसके बाद वो साल 2004 में भारतीय कप्तान बनी. उनकी कप्तानी में भारतीय टीम साल 2005 और 2017 के विश्वकप फाइनल तक भी पहुंची. मिताली ने भारतीय टीम के लिए कुल 185 वनडे मैचों में 51.87 के औसत से 6173रन बनाए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद के बेटे ने DPL में खेली तूफानी पारी, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक
सांसद के बेटे ने DPL में खेली तूफानी पारी, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget