एक्सप्लोरर

Richest Indian Cricketers: भारत के 7 सबसे अमीर क्रिकेटर्स कौन हैं? टॉप पर है ये खिलाड़ी

भारत के सबसे अमीर क्रिकेटर सिर्फ रन ही नहीं, ब्रांड डील्स और बिजनेस से भी करोड़ों की संपत्ति बना रहे हैं. जानिए किस खिलाड़ी ने कैसे कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए हैं.

Richest Indian Cricketers: भारत में क्रिकेट से जुड़ी लोकप्रियता और स्टारडम ने कई खिलाड़ियों को करोड़ों की कमाई का जरिया दिया है. IPL कॉन्ट्रेक्ट, ब्रांड एंडोर्समेंट, बिजनेस और निवेश के माध्यम से इन खिलाड़ियों ने अपनी संपत्ति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है. आइए जानते हैं द क्रिकेट पांडा(The Cricket Panda) की रिपोर्ट के अनुसार भारत के 7 सबसे अमीर क्रिकेटरों के बारे में.

सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भारत ही नहीं, दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर माने जाते हैं. उनके करियर की कमाई सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं रही, बल्कि Adidas, Coca-Cola जैसे ब्रांड्स के साथ लंबे समय तक जुड़ाव, खुद की कपड़ों की लाइन ‘True Blue’ और SRT स्पोर्ट्स मैनेजमेंट जैसे बिजनेस से उनकी नेट वर्थ करीब 1,416 करोड़ रुपये (170 मिलियन डॉलर) पहुंच चुकी है. रिटायरमेंट के बाद भी उनकी ब्रांड वैल्यू और कमाई में कोई कमी नहीं आई है.

महेंद्र सिंह धोनी

महेन्द्र सिंह धोनी ने कमाई के मामले में भी खुद को बेजोड़ साबित किया है. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के रूप में उनकी आईपीएल कमाई करोड़ों में रही है. इसके अलावा Reebok, Gulf Oil, और Sonata जैसे ब्रांड्स के साथ उनकी ब्रांड डील्स, और Chennaiyin FC फुटबॉल टीम व SportsFit फिटनेस चेन जैसे निवेश ने उनकी कुल संपत्ति 917 करोड़ रुपये के पार पहुंचा दी है.

विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट के मौजूदा सुपरस्टार विराट कोहली मैदान पर आक्रामक खेल और ब्रांडिंग में स्मार्ट सोच के लिए जाने जाते हैं. Puma, Audi, MRF जैसे ब्रांड्स से उनकी करोड़ों की डील्स हैं, वहीं RCB के साथ उनका आईपीएल कॉन्ट्रेक्ट भी सबसे महंगे खिलाड़ियों में गिना जाता है. उन्होंने Chisel जिम चेन और WROGN जैसी कपड़ो की ब्रांड में भी निवेश किया है. उनकी कुल अनुमानित संपत्ति 834 करोड़ रुपये (100 मिलियन डॉलर) मानी जाती है.

सौरव गांगुली

टीम इंडिया को जीत की मानसिकता देने वाले पूर्व कप्तान और पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने मैदान के साथ-साथ ऑफ द फील्ड भी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है. Pepsi, Puma, और Tata जैसी कंपनियों के साथ एंडोर्समेंट और प्रशासनिक भूमिकाओं ने उनकी कमाई को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है. उनकी कुल संपत्ति लगभग 667 करोड़ रुपये आंकी गई है.

वीरेंद्र सहवाग

अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए मशहूर वीरेंद्र सहवाग ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बाद कमेंट्री, कोचिंग और ब्रांड प्रचार के जरिए भी अच्छी खासी कमाई की है. Adidas और Boost जैसे ब्रांड्स से उनका जुड़ाव लंबे समय तक रहा है. आज उनकी अनुमानित संपत्ति 334 करोड़ रुपये के आसपास है.

युवराज सिंह

युवराज सिंह ने सिर्फ क्रिकेट से ही नहीं, बल्कि अपनी बिजनेस समझ से भी काफी कमाई की है. उन्होंने Puma, Pepsi और Revital जैसे ब्रांड्स के साथ काम किया और अपने स्टार्टअप फंड ‘YouWeCan Ventures’ के जरिए कई नई कंपनियों में निवेश किया. आज उनकी संपत्ति 292 करोड़ रुपये मानी जाती है.

सुनील गावस्कर

भारतीय क्रिकेट के पहले सुपरस्टार माने जाने वाले सुनील गावस्कर ने कमेंट्री और मीडिया में लंबा सफर तय किया है. Thums Up और Dinesh जैसे ब्रांड्स के साथ उनके पुराने जुड़ाव और लगातार टीवी अपीयरेंस से उनकी पहचान और कमाई दोनों बरकरार हैं. 74 वर्ष की उम्र में भी उनकी संपत्ति 262 करोड़ रुपये के आसपास बनी हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
इस खिलाड़ी ने जीता ICC 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड, दावेदारों में भारतीय कप्तान शुभमन गिल भी थे शामिल
इस खिलाड़ी ने जीता ICC 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड, दावेदारों में भारतीय कप्तान शुभमन गिल भी थे शामिल

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget