एक्सप्लोरर

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने पर भड़के थे करुण नायर! अब अगरकर के बयान पर तोड़ी चुप्पी

Champions Trophy 2025: भारतीय घरेलू क्रिकेट में खूब रन बनाने के बावजूद करुण नायर को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया. जिससे उनकी नाराजगी की खबरें सामने आ रही थीं.

Karun Nair on Ajit Agarkar Statement: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 दुनिया की बेस्ट 8 क्रिकेट टीमों के बीच 19 फरवरी से खेली जानी है. जिसके लिए सभी टीमों की 15 सदस्यीय टीमों की घोषणा कर दी गई है. ऐसे में भारतीय टीम की 15 सदस्यीय टीम की भी घोषणा कर दी गई है. जिसमें करुण नायर का नाम शामिल नहीं है. हाल ही में कई घरेलू मैचों में शानदार प्रदर्शन करने वाले नायर को उम्मीद थी कि उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में जगह मिलेगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि करुण नायर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपना नाम शामिल न होने के कारण चयनकर्ताओं से नाराज हैं. लेकिन हाल ही में टीम इंडिया के चयनकर्ता अजीत अगरकर ने इस लिस्ट में कई खिलाड़ियों के नाम न होने के पीछे की वजह बताई. जिसके बाद अब नायर ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा बयान दिया है.

अगरकर ने क्या दी थी सफाई?
भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज से पहले जब करुण नायर को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए नहीं चुना गया, तो इस पर अजीत अगरकर ने स्थिति स्पष्ट की थी. अगरकर ने कहा था, "इस टीम में फिलहाल जगह बनाना बहुत मुश्किल है. उन खिलाड़ियों को देखें जिन्हें चुना गया है. सभी का औसत 40 से ऊपर है. दुर्भाग्य से, आप 15 के स्क्वाड में सभी को नहीं फिट कर सकते. लेकिन उन प्रदर्शनों पर निश्चित रूप से ध्यान दिया जाता है. अगर किसी खिलाड़ी का फॉर्म खराब होता है या चोटें लगती हैं, तो निश्चित रूप से उनके बारे में बात होगी."

करुण नायर की प्रतिक्रिया
अजीत अगरकर के बयान पर करुण नायर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी. रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद रेवस्पोर्ट्ज से बातचीत में उन्होंने कहा, "यह देखकर अच्छा लगा कि एक साफ बयान दिया गया, और मुझे लगता है कि उन्होंने यह बहुत स्पष्ट कर दिया कि उनकी सोच क्या थी, जिससे खिलाड़ी के लिए यह समझना आसान हो जाता है कि उसे कहां जाना है और क्या करना है. फिलहाल मेरा पूरा ध्यान रणजी ट्रॉफी जीतने पर है."

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती.

यह भी पढ़ें:
IPL 2025: आईपीएल में बदली-बदली नजर आएंगी ये टीमें, देखें सभी फ्रेंचाइजी के कप्तानों की लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
हूबहू पिता सहवाग के जैसे शॉट, आर्यवीर को भी बैटिंग के वक्त गाना गाने की आदत?
हूबहू पिता सहवाग के जैसे शॉट, आर्यवीर को भी बैटिंग के वक्त गाना गाने की आदत?
कनाडा क्रिकेट में मचा बवाल, 3 महीने में ही हेड कोच ने दिया इस्तीफा
कनाडा क्रिकेट में मचा बवाल, 3 महीने में ही हेड कोच ने दिया इस्तीफा
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज

वीडियोज

Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!
Anjali Arora बनीं Mata Sita, Look सामने आते ही भड़का Internet, ‘Remove Her’ तक की मांग
Govinda-Sunita Divorce पर बड़ा Update! Sunita ने वापस लिया Divorce Case?
Amitabh Bachchan को मिली थी ‘बहुत लंबे हो’ की ताना, फिर ऐसे बने Bollywood के महानायक

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget