एक्सप्लोरर

'बकवास...', WTC फाइनल में 9 विकेट लेने वाले रबाडा ने क्यों कहा ऐसा; गुस्से में कह दी बड़ी बात

WTC Final 2025: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का खिताब जीतने के बाद कगिसो रबाडा ने अपने और दक्षिण अफ्रीकी टीम के आलोचकों पर कड़ा प्रहार किया है.

Kagiso Rabada on WTC Final win: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का खिताब जीतने के बाद कगिसो रबाडा ने अपने और दक्षिण अफ्रीकी टीम के आलोचकों पर कड़ा प्रहार किया है. जो लोग कह रहे थे कि फाइनल तक के सफर में दक्षिण अफ्रीकी टीम को बढ़िया कम्पटीशन नहीं मिला, उन बातों को रबाडा ने बकवास बताया है. बता दें कि फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर दक्षिण अफ्रीका ने ट्रॉफी जीती है. इस मुकाबले में रबाडा ने दोनों पारियों में मिलाकर 9 विकेट झटके थे.

रबाडा ने क्यों कही बड़ी बात

पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में कगिसो रबाडा ने अपने आलोचकों पर तंज कसते हुए कहा, "मैं अभी कैसा महसूस कर रहा हूं, इस अनुभव को शब्दों में बयां नहीं कर सकता. मैं खुश हूं, अच्छी तैयारी की थी और मेहनत के साथ आए थे. हम इस मुकाम तक पहुंचने के हकदार थे. लोगों ने कहा था कि हमें अब तक बढ़िया प्रतिद्वंदी नहीं मिले थे, ऐसी बातें बकवास हैं. हमने इस बार ऑस्ट्रेलिया को हराया है, जिसके लिए हमने अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाया."

कप्तान बवुमा ने भी दोहराई रबाडा की बात

कप्तान टेंबा बवुमा ने भी दक्षिण अफ्रीकी टीम के आलोचकों पर तंज कसा. कप्तान ने कहा कि आलोचनाओं के बावजूद उनकी टीम पूरे विश्वास के साथ फाइनल में उतरी थी. उन्होंने कहा, "हमने बहुत मेहनत की थी, मैदान पर आलोचनाओं के गुस्से और विश्वास के साथ मैदान में उतरे थे. हमारे और हमारी देशवासियों के लिए यह बहुत खास पल है.

रबाडा ने मैच में लिए 9 विकेट

दक्षिण अफ्रीकी टीम की जीत की नींव पहली पारी में कगिसो रबाडा ने रख दी थी. उन्होंने पहली पारी में 15.4 ओवर गेंदबाजी की और कुल 5 विकेट चटकाए थे. जब दूसरी पारी आई तब भी उन्होंने 4 अहम विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी को 207 रनों पर रोक दिया था. बाकी काम एडन मार्करम और टेंबा बवुमा ने कर दिया. मार्करम ने 136 रन और बवुमा ने 66 रनों की पारी खेली.

यह भी पढ़ें:

40 साल की उम्र में बाज की तरह उड़े फाफ डु प्लेसिस, पकड़ा अविश्वसनीय कैच; वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गॉल टेस्ट में भारत से हार, टूटा श्रीलंका कप्तान का दिल, बोले- 'दूसरे दिन से ही...'
गॉल टेस्ट में भारत से हार, टूटा श्रीलंका कप्तान का दिल, बोले- 'दूसरे दिन से ही...'
'IPL ले चलूंगा अगर...', यशस्वी जायसवाल ने श्रीलंका के बल्लेबाज को यूं उकसाया, गंवा बैठा विकेट
'IPL ले चलूंगा अगर...', यशस्वी जायसवाल ने श्रीलंका के बल्लेबाज को यूं उकसाया, गंवा बैठा विकेट
IND vs SL Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget