एक्सप्लोरर

Playing 11 से होगी उमेश यादव की छुट्टी, जसप्रीत बुमराह की वापसी तय

IND Vs AUS: जसप्रीत बुमराह चोटिल होने की वजह से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे. लेकिन अब बुमराह की टीम इंडिया में वापसी तय है.

India Vs Australia 2nd T20: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार को खेला जाना है. सीरीज में बने रहने के लिए टीम इंडिया को इस मुकाबले को हर हाल में जीतना होगा. टीम इंडिया भी इसके लिए तैयार है और वह शुक्रवार को अपना सबसे बड़ा दांव खेलने जा रही है. दूसरे टी20 मैच में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को उमेश यादव के स्थान पर प्लेइंग 11 में शामिल किया जाएगा.

जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड दौरे पर लिमिटिड ओवर सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे. इसके बाद से ही बुमराह टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए बुमराह की टीम इंडिया में वापसी तो हो गई थी, लेकिन पहले टी20 मैच में वो टीम का हिस्सा नहीं थे. इसके बाद बुमराह की फिटनेस को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे.

बुमराह की वापसी से हैं बड़ी उम्मीदें

हालांकि टीम मैनेजमेंट की ओर से साफ कर दिया गया है कि जसप्रीत बुमराह दूसरे टी20 मुकाबले में प्लेइंग 11 का हिस्सा होंगे. उमेश यादव जिन्होंने पिछले टी20 मैच में 2 ओवर में 27 रन खर्च किए उन्हें टीम से बाहर बैठना पड़ेगा.  

बुमराह की वापसी के साथ ही टीम इंडिया को अपने तेज गेंदबाजी अटैक के मजबूत होने की उम्मीद है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में इंडिया को 208 रन का बड़ा स्कोर खड़ा करने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा. इंडिया की इस हार की वजह उसके तेज गेंदबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन रहा. इसके साथ ही इंडिया को यह उम्मीद भी होगी कि बुमराह की वापसी के साथ ही उसकी डेथ ओवर्स में गेंदबाजी की समस्या भी दूर हो जाएगी.

ये बाबर आजम और रिजवान से छुटकारा पाने का वक्त, शाहीन अफरीदी ने की ऐसी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 13 रन बनाते ही सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर लेंगे जो रूट
सिर्फ 13 रन बनाते ही सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर लेंगे जो रूट
ट्रेड की अफवाहों के बीच MI का हार्दिक पांड्या के लिए रहस्यमयी पोस्ट
ट्रेड की अफवाहों के बीच MI का हार्दिक पांड्या के लिए रहस्यमयी पोस्ट
WTC Final: श्रीलंका को रौंदा, अब कैसा है टीम इंडिया के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का समीकरण?
श्रीलंका को रौंदा, अब कैसा है टीम इंडिया के WTC फाइनल का समीकरण?
ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, टेस्ट को मिला नया नंबर-1 बल्लेबाज
ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, टेस्ट को मिला नया नंबर-1 बल्लेबाज

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Embed widget